सनावद के जंगलों में मिली औरंगाबाद के लापता बिल्डर की लाश,ड्राइवर को 15 लाख लेकर ओंकारेश्वर बुलाया था

खरगोन
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक युवक का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया है। मामला सनावद थाना क्षेत्र का है। शव महाराष्ट्र के औरंगाबाद के लापता बिल्डर का बताया जा रहा है। पुलिस ने प्रारंभिक विवेचना के आधार पर इसे हत्या बताया है।

खरगोन के एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि सनावद थाना क्षेत्र के दौड़वा बिंजलवाड़ा मार्ग पर आज अधजली हालत में एक व्यक्ति का शव मिला। कंकाल बन चुका यह शव करीब 10 दिन पुराना है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए खंडवा स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शव को कुछ जानवरों के खाये जाने के भी निशान मिले हैं।
महाराष्ट्र के बिल्डर के रूप में हुई पहचान

एसपी ने बताया कि शव की शिनाख्त महाराष्ट्र के औरंगाबाद के बिल्डर किशोर लोकरे (40 वर्ष) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि औरंगाबाद के एमआईडीसी वलूज पुलिस थाने में 3 अक्टूबर को किशोर लोकरे की गुमशुदगी कायम हुई थी। उन्होंने बताया कि आज इसी थाना क्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी ने खरगोन पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी।
मोबाइल ट्रैकिंग में खंडवा मिली थी लोकेशन

उन्होंने बताया कि किशोर अपने काम के सिलसिले में 17 सितंबर को मुंबई गया था। उसके बाद वह औरंगाबाद नहीं लौटते हुए भुसावल आ गया था। उसने अपने ड्राइवर के माध्यम से राशि मंगाई और उसके बाद वह मप्र के ओंकारेश्वर दर्शन हेतु आया था। महाराष्ट्र पुलिस को उसकी अन्तिम लोकेशन 27 सितंबर को खंडवा जिले के देशगांव क्षेत्र में मिली थी, इसके बाद उसका मोबाइल बंद पाया गया।ॉ

उन्होने प्रारंभिक तौर पर विवेचना के आधार पर बताया कि मृतक की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को जलाने की भी कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार किशोर को गड़ा धन ढूंढने का शौक था।

admin

Related Posts

Kisan Credit Card में बदलाव, RBI ने जारी किया 2026 का मास्टर प्लान, किसानों को फायदा

भोपाल  भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना को और ज्यादा आसान, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाने के लिए नए ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं। इन बदलावों…

एक मई से शुरू होगी डिजिटल जनगणना, नागरिकों को 33 सवालों के उत्तर देने होंगे स्वयं

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन की एक मांग को जनगणना निदेशालय मान लेता है तो मजरे-टोलों में रहने वालों लोगों की अलग से जानकारी सामने आ जाएगी।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े