जहरीला धुआं फैला, छत्तीसगढ़-पेंड्रा में एसिड से भरा टैंकर पलटा, चालक फरार

पेंड्रा.

पेंड्रा में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जिससे आसपास एसिड का गैस फैल रही है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पेंड्रा पुलिस की टीम पहुच गई है। वहीं, टैंकर पलटने के बाद से टैंकर के चालक परिचालक मौके से फरार हो गए है। फिलहाल पेंड्रा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। जहां पर आज तड़के हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया है। जानकारी के अनुसार, यह टैंकर झारखंड के रहला से चलकर मध्यप्रदेश के इंदौर जाने को निकाला था और पेंड्रा के पास दुर्गा पुजा के पंडाल लगे होने के कारण सही रास्ता समझ नहीं आने के चलते टैंकर चालक टैंकर को पेंड्रा से नवागांव जाने वाले सड़क पर ले गया। टेंकर की रफ्तार तेज होने के चलते सड़क के मोड़ पर टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई है। वही पुलिस के मौके पर पहुचने से पहले टैंकर में मौजूद चालक परिचालक फरार हो गए है। फिलहाल टैंकर में मोजूद हाइड्रोक्लोरिक एसिड का रिसाव जारी है, जो आसपास के गड्ढे में भर गया है।

admin

Related Posts

सेंट्रल इंडिया ज़ोन में उत्कृष्ट प्रदर्शन, अक्टूबर–दिसंबर 2025 तिमाही में हासिल की बड़ी उपलब्धि

रायपुर   नीति आयोग के मार्गदर्शन में संचालित “चैंपियंस ऑफ चेंज" कार्यक्रम के अंतर्गत बीजापुर जिले के उसूर विकासखण्ड ने अक्टूबर–दिसंबर 2025 तिमाही में सेंट्रल इंडिया ज़ोन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते…

ग्रामीण विकास को मिली नई दिशा, स्वामित्व और बिहान योजनाओं का दिखा असर

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत आरंग विकासखंड के ग्राम कोसरंगी पहुंचकर ग्रामीण विकास, आर्थिक सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी प्रगति का अवलोकन किया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा