सवारियों से भरी उत्तराखंड डिपो की बस पलटी, हादसे में 8 से 10 यात्री घायल हो गए

सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अंतर्गत आते कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो की एक बस सड़क में पलट गई। इस हादसे में 8 से 10 यात्री घायल हो गए हैं। यह 52 सीटर बस सवारियों से भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि यह बस शिमला से हरिद्वार जा रही थी। जैसे ही बस कंडाघाट के पास बंदी टनल के पास पहुंची तो अचानक ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क में ही पलट गई।

बस के पलटते ही मौके पर चीखोपुकार मच गई। वहीं हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंग गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं तथा स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त बस से निकाल कर कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि नैशनल हाईवे-5 पर दुर्घटना के लगातार मामले सामने आ रहे हैं आ रहे हैं। पिछले 9 महीने में 140 दुर्घटनाओं के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 14 लोगों की मौत और 250 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। ऐसा कोई दिन नहीं है जब परवाणू से लेकर कैथली घाट के बीच वाहन दुर्घटना का मामला सामने न आ रहा हो। अधिकतर दुर्घटनाएं तेज रफ्तारी या फिर लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हो रही हैं।

admin

Related Posts

भारत के अमेरिकी तेल आयात पर पीयूष गोयल का बयान:

 नई दिल्ली    भारत और अमेरिका में लंबे समय से अटकी ट्रेड डील (India-US Trade Deal) पर बात बन चुकी है और इसे लेकर फ्रेमवर्क भी जारी कर दिया गया…

IRCTC की नई सर्विस: अब ट्रेन में सीट छोड़कर नहीं जाना होगा, मिलेगा खाना सीधी सीट पर

  नई दिल्ली भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने 'ई-पैंट्री' सर्विस शुरू की है. जिसके जरिए अब यात्री 25 मेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026

भारतीय टेनिस का नया सितारा दक्षिणेश्वर सुरेश, डेविस कप में ऐतिहासिक जीत से टीम को दिलाई सफलता

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
भारतीय टेनिस का नया सितारा दक्षिणेश्वर सुरेश, डेविस कप में ऐतिहासिक जीत से टीम को दिलाई सफलता

रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो