इमरान खान की पार्टी द्वारा सप्ताहांत में किए गए प्रदर्शन के चलते राजधानी इस्लामाबाद में करीब 24 करोड़ रुपये की क्षति हुई

इस्लामाबाद
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी द्वारा सप्ताहांत में किए गए प्रदर्शन के चलते राजधानी इस्लामाबाद में करीब 24 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसमें क्षतिग्रस्त सार्वजनिक और निजी संपत्ति शामिल है।

पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन
इस्लामाबाद इंस्पेक्टर जनरल कार्यालय द्वारा इस्लामाबाद के मुख्य आयुक्त को सौंपी गई रिपोर्ट में इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं-समर्थकों द्वारा सप्ताहांत में किए गए हिंसक प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी दी गई है।

इमरान की रिहाई की मांग
पाक सरकार द्वारा संविधान संशोधन पेश किए जाने के बाद इमरान खान ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता की मांग करते हुए प्रदर्शन रैली का आह्वान किया। पार्टी ने प्रदर्शन के लिए डी-चौक स्थल का चयन किया और इस दौरान इमरान की रिहाई की भी मांग की।

पाकिस्तान को करोड़ों का नुकसान
पुलिस रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि प्रदर्शन के दौरान 14 करोड़ रुपये के 441 सेफ सिटी कैमरों को भी नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 10 पुलिस वाहन, 31 मोटर साइकिल और 51 गैस मास्क भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए।

आर्थिक क्षति का आंकलन
रिपोर्ट में पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब द्वारा मंगलवार को दिया गया बयान भी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके मंत्रालय की आर्थिक सलाहाकार शाखा ने प्रदर्शन से हुए आर्थिक क्षति का आंकलन किया है, जो आर्थिक गतिविधियों के थमने से 19 अरब पहुंच गया।

admin

Related Posts

भारतीय राजनीति में BJP का लंबा दौर जारी रहेगा, प्रदीप गुप्ता की बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) के प्रमुख और पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रदीप गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि 2014…

सिर्फ पेट्रोल-डीजल नहीं, अब कई चीजें होंगी महंगी? रुपये की कमजोरी से बढ़ी चिंता

नई दिल्‍ली मिडिल ईस्‍ट में तनाव और तेल की कीमतें ऊपर जाने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में अभी तक दो बार बढ़ोतरी की गई है और आगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up