उमंग सिंघार ने कहा- हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भरोसा नहीं किया जा सकता, यह BJP की नहीं, EVM की जीत

भोपाल
 हरियाणा में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत से सरकार बना ली है। वहीं सत्ता परिवर्तन की उम्मीद लगाए और जलेबी बांटने से लेकर ढोल नंगाड़ों को वापस भेजने वाली कांग्रेस का सपना एक बार फिर चकनाचूर हो गया। लेकिन एक बार फिर विपक्ष ने EVM पर हार का ठीकरा फोड़ा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बैलेट पेपर से मतदान होता तो नतीजा कुछ और होता।

बीजेपी कैसे जीती आश्चर्य की बात

मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हार के बाद ईवीएम पर फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, हरियाणा_विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। यह BJP की नहीं, EVM की जीत है। पूरे चुनाव के दौरान साफ लग रहा था कि मतदाता का चुनाव Congress ही थी। आश्चर्य की बात यह कि BJP कैसे जीती?

चुनाव आयोग की प्रक्रिया को लेकर उठाए सवाल

उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मतदाता पहले ही EVM से संतुष्ट नहीं था। अब हरियाणा के चुनाव नतीजों ने इसे सच साबित कर दिया चुनाव आयोग रुझानों को बहुत धीमी गति से आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर रहा था। इससे स्पष्ट लग रहा था कि प्रशासन पर दबाव बनाया गया है।

बैलेट से मतदान होता तो नतीजा कुछ और होता!

उन्होंने कहा कि ये जीत जनता के वोट से नहीं हुई, बल्कि EVM से की गई प्रायोजित जीत है। यदि बैलेट से मतदान होता तो नतीजा कुछ और होता। Congress और हरियाणा की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी।

गौरतलब है कि हरियाणा की 90 सीटों में से 48 पर बीजेपी तो 37 पर कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं INLD के खाते में 2 और अन्य के खाते में 3 सीट आई है।

37 सीटों पर कांग्रेस कैसे जीती- बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनिल जैन ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान को हास्यास्पद बताया है. उनका कहना है कि जब भी भारतीय जनता पार्टी की जीत होती है तो कांग्रेस ऐसे ही बेतुके के बयान देती है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से सवाल किया है कि हरियाणा में जो 37 सीट कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीते हैं उनको लेकर कांग्रेस क्या सोचती है ? विधायक अनिल जैन ने यह भी कहा कि कांग्रेस को आरोप लगाने की बजाय धरातल पर जाकर अपनी नींव मजबूत करने की आवश्यकता है.

admin

Related Posts

कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सरगर्मी, सिद्धारमैया दिल्ली पहुंचे; DK को लेकर सियासी सस्पेंस गहराया

बेंगलुरु  कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान की खबरों के बीच अब कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दिल्ली बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को 26…

बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर! फाल्टा में BJP की जीत ने सबको चौंकाया

कलकत्ता पश्च‍िम बंगाल के फाल्टा व‍िधानसभा चुनाव का नतीजा आया और सब शॉक्‍ड रह गए. क्‍योंक‍ि यह सिर्फ एक सीट का रिजल्ट नहीं, मुस्‍ल‍िमों के वोट बैंक को अपना हक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी