उत्तर प्रदेश की 7500 छात्राएं एक दिन के लिए बनेंगी डीएम व पुलिस कप्तान, मिशन शक्ति के तहत शुरू हुई अनूठी पहल

लखनऊ

यूपी में चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 7,500 छात्राओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक अधिकारी बनाया जाएगा. इसके लिए हर जिले से 100-100 छात्राओं का चयन किया जाएगा. इसके जरिए उनमें जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता का विकास किया जाएगा.  

यूपी के कैबिनेट मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अनुभव देना और उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व गुणों का विकास करना है. चयनित बालिकाएं डीएम, सीडीओ, बीएसए, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, डीआईओएस जैसे पदों पर एक दिन के लिए कार्य करेंगी. कासगंज की टॉपर भूमिका और संभल की शालू पहले ही इस योजना के तहत एक दिन की जिलाधिकारी बन चुकी हैं, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया. सरकार का यह प्रयास बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज में उनके योगदान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.  

छात्राओं में आएगा लीडरशिप का भाव

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में उन बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो अपनी निपुणता के लिए जानी जाती हैं और जिनमें लीडरशिप के गुण निखर कर सामने आ रहे हैं. इस कार्यक्रम में सभी जाति, वर्ग और श्रेणियों की बालिकाओं को समान अवसर प्रदान किया जाएगा. मिशन शक्ति के माध्यम से सरकार की यह पहल उन बालिकाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो अपनी नेतृत्व क्षमताओं को पहचानना चाहती हैं और समाज में बदलाव लाने की आकांक्षा रखती हैं.  

छात्राएं करेंगी लोगों की समस्याओं का निस्तारण  

इस योजना के तहत चुनी गईं छात्राएं एक दिन के लिए सरकारी अधिकारियों की भूमिका निभाएंगी. वे न सिर्फ लोगों की समस्याओं की सुनवाई करेंगी, बल्कि उनके निस्तारण में भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगी. यह अनुभव उन्हें निर्णय लेने की क्षमता और सामर्थ्य को निखारने में मदद करेगा, जो उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा.  

शालू-भूमिका बन चुकी हैं एक दिन की डीएम  

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद संभल जिले के बहजोई स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा शालू और कासगंज जिले की टॉपर छात्रा कुमारी भूमिका को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से जिलाधिकारी बनाया जा चुका है. इस दौरान शालू ने मिशन शक्ति की बैठक का सफलतापूर्वक संचालन किया, अधिकारियों का परिचय लिया और मिशन शक्ति के कार्यों की रूपरेखा पर निर्देश दिए थे तो कासगंज की टॉपर भूमिका ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कासगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक दिन का जिलाधिकारी बन जनसमस्याओं की सुनवाई की और उनके समाधान के निर्देश दिए.  

इन छात्राओं को भी मिल चुका है अवसर  

इसी तरह से चित्रकूट स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा मनोरमा पटेल को भी एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से डीआईओएस (जिला विद्यालय निरीक्षक) बनाया गया था. मनोरमा ने इस दौरान अधिकारियों की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया और विभिन्न मामलों की समीक्षा की. इसके अलावा केजीबीवी की बालिकाओं को मुख्य विकास अधिकारी, जिला पिछड़ा एवं कल्याण अधिकारी और खंड विकास अधिकारी के रूप में भी एक दिन का अधिकारी बनने का अवसर मिल चुका है. बता दें कि चित्रकूट जनपद के पारो नाम की छात्रा को भी एक दिन का बीएसए (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) बनाया गया था, जिस दौरान पारो ने भी इन बालिकाओं की तरह विभागीय सुनवाई जैसे कार्यों का निर्वहन किया और उनके समाधान के निर्देश दिए.

 

admin

Related Posts

3700 करोड़ का एक्सप्रेसवे लॉन्च के करीब, सफर होगा आसान और तेज

लखनऊ  दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे के बाद अब बहुत जल्‍द लखनऊ-कानपुर एक्‍सप्रेसवे का शुभारंभ हो सकता है। करीब 3700 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 63 किलोमीटर लंबे 6 लेन एक्‍सप्रेसवे…

गाजियाबाद में नई टैक्स नीति लागू, छूट भी और शर्तें भी

गाजियाबाद  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गृह कर (हाउस टैक्स) को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अब नई दरों के ऐलान के साथ काफी हद तक स्पष्ट हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

GT vs KKR Match Preview: पिच बैटिंग के लिए मुफीद, टॉस बनेगा गेम चेंजर

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 1 views
GT vs KKR Match Preview: पिच बैटिंग के लिए मुफीद, टॉस बनेगा गेम चेंजर

मुंबई इंडियंस की चौथी हार, पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस की चौथी हार, पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 5 views
मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 4 views
चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 4 views
रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 5 views
जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल