घर में घुसकर लड़की सहित परिवार के 3 पर दागी थी गोली, अब फिर खुद को भी उड़ाया

छतरपुर

छतरपुर जिले में सोमवार को हुए गोलीकांड में एक नया मोड़ आ गया है। गोली कांड के आरोपी भोला अहिरवार ने खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोप खुद को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच कर रही है।

क्या था मामला

छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोराहा गांव में सोमवार को एक गोली कांड हुआ था। इस मामले में भोला अहिरवार नाम के एक युवक ने एक नाबालिग लड़की के घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग की थी। इस घटना में नाबालिग लड़की के दादा की मौके पर मौत हो गई थी जबकि नाबालिग के चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भोला अहिरवार पर लगभग दो माह पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पॉस्को एक्ट और आईपीसी की धारा 76 के तहत मामला दर्ज किया गया था और वह उसी मामले में राजीनामा को लेकर दवाब बना रहा था।

सुबह खुद को मार ली गोली

आरोपी भोला अहिरवार ने मंगलवार को पूछी गांव की सिद्ध बाबा की पहाड़ी पर खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। भोला ने खुद को मारने से पहले फेसबुक पर लगभग 300 शब्दों की शिकायत करते हुए एक पोस्ट भी की थी। पोस्ट में उसने बताया था कि किस तरह उसे सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मिक चौबे ने उसे परेशान किया और अपराधी बनाया। इसके साथ ही उसने लिखा था कि वह इसी पहाड़ी पर है पुलिस उससे आकर मिल सकती है।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में प्रिंसिपल के अलावा छतरपुर एसपी आगम जैन दिग सकवार के अलावा सागर रेंज के आईजीबी पहुंच गए। ऊंची पहाड़ी पर हुए इस घटनाक्रम में फिलहाल अभी जांच चल रही है। सब अभी भी पहाड़ी पर हैं और पुलिस घटना स्तर पर मौजूद है|

खुद को मारते हुए एक वीडियो वायरल

भोला अहिरवार का पहाड़ी पर खुद को गोली मारते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कुछ सेकंड का है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि भोला हर बार ने खुद को कैसे कनपटी पर गोली मार ली।

admin

Related Posts

लंबे इंतजार के बाद फैसला, सरकारी भर्ती में संविदा कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा लाभ

भोपाल मध्य प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक संविदा कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर नियुक्ति में 50 प्रतिशत कोटा देने की…

जैन धर्म के “जियो और जीने दो” के मूल मंत्र और अहिंसा के मार्ग पर दिया विशेष बल

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसी देवस्थान की प्राण प्रतिष्ठा और संतों का सान्निध्य कई जन्मों के पुण्य के बाद ही प्राप्त होता है। उन्होंने गुरु-शिष्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह