क्षेत्र के विकास एवं बुनियादी सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिये सतत कार्य किये जा रहे हैं : वन मंत्री श्री रावत

भोपाल
वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने कहा है कि क्षेत्र के विकास एवं बुनियादी सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिये सतत कार्य किये जा रहे हैं। श्री रावत ने श्योपुर जिले के विजयपुर के ग्राम अगरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सामान्य वन मण्डल एवं संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच परीक्षण शिविर को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओें के साथ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा जैसी सेवाओं का लाभ भी लोगों को मिले, इस दिशा में भी बेहतर कार्य किये जा रहे हैं।

वन मंत्री श्री रावत ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।

ग्राम अगरा में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में 715 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवा वितरित की गई। शिविर में श्योपुर जिला चिकित्सालय के 25, गजराराजा मेडिकल कॉलेज के 6, कुल 31 विषय-विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा शिविर में अपनी सेवाएँ दी गईं। शिविर में चर्मरोग, बाल एवं शिशु रोग, स्त्री रोग, दंत रोग, ईएनटी, मेडिसिन, न्यूरो सर्जन, जनरल सर्जन, अस्थि रोग, नेत्र रोग और मनोरोग विशेषज्ञ चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। शिविर के दौरान स्त्री रोग से संबंधित 14, शिशु रोग के 21, दंत रोग के 3, अस्थि रोग के 30, मनोरोग के 15, चर्मरोग के 42 और नेत्र रोग के 96 मरीजों का इलाज किया गया।

शिविर में जाँच के दौरान सिकल सेल के 70 और 81 मरीजों की आरबीसी खून की जाँच की गई तथा 37 आभा आईडी बनाये गये। सभी रोगियों को नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर वन समितियों के पदाधिकारी, पंचायतों के पदाधिकारी, जन-प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

admin

Related Posts

शिक्षा में सख्ती: MP बोर्ड ने 5वीं-8वीं के 1.29 लाख फेल छात्रों के लिए मई में पुनः परीक्षा तय की

भोपाल प्रदेश में पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में इस बार बड़ी संख्या में विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। दोनों कक्षाओं के करीब 1.29 लाख विद्यार्थी 33 प्रतिशत…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान: पशुपालन योजनाओं से मजबूत होगी किसानों की आर्थिक स्थिति

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित कर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?