डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि प्रदान किए जाने पर किया सम्मानित

भोपाल
वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने 5 अक्टूबर 2024 को अपने संस्थापक और चांसलर डॉ. जी विश्वनाथन, जिन्हें जीवी के नाम से जाना जाता है, को स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क, बिंघमटन, न्यूयॉर्क, यूएसए से उच्च शिक्षा क्षेत्र में उनके आजीवन योगदान के लिये डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि प्रदान किए जाने पर सम्मानित किया।

समारोह के मुख्य अतिथि खजुराहो के माननीय सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा थे। श्री विष्णु दत्त शर्मा ने डॉ. विश्वनाथन को उनकी डॉक्टरेट की उपाधि के लिए बधाई दी और उच्च शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने ऐसे प्रतिष्ठित वीआईटी विश्वविद्यालय की स्थापना करके मध्य प्रदेश राज्य को एक बड़ा अवसर प्रदान करने के लिए डॉ. जी विश्वनाथन को धन्यवाद दिया, जहां अब पूरे भारत से विद्यार्थी अध्ययन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि वह वीआईटी विश्वविद्यालय की स्थापना के सूत्रपात से ही इससे जुड़े हुए हैं और तब से चांसलर डॉ. जी विश्वनाथन, वाईस प्रेसीडेंट श्री शंकर विश्वनाथन, असिस्टेंट वाईस प्रेसीडेंट सुश्री कादम्बरी एस विश्वनाथन, और ट्रस्टी रमणी बालसुन्दरम के सम्पर्क में हैं और वीआईटी उनके परिवार की तरह है।

चांसलर डॉ. जी विश्वनाथन ने अपने अभिनंदन भाषण में इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे वीआईटी ने तीन जीवंत योजनाओंः यूनिवर्सल हायर एजुकेशन ट्रस्ट (यूएचईटी), जीवीडीएसपी जीवी स्कूल विकास कार्यक्रम, और स्टार्स योजना के माध्यम से तमिलनाडु और मध्य प्रदेश राज्यों में जरूरतमंद और वंचित मेधावी छात्रों को निःशुल्क उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सशक्त बनाना, उन्हें विश्व स्तरीय शिक्षा तक पहुंच प्रदान करना और असीमित अवसरों के द्वार खोलना है। इस भव्य समारोह के दौरान सभी वीआईटी परिसरों के सभी कुलगुरु और कुलसचिव उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    मेडिकल कॉलेज रीवा की सामान्य सभा की बैठक संपन्न

    भोपाल उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में श्यामशाह मेडिकल कॉलेज रीवा की सामान्य सभा की बैठक मेडिकल कॉलेज सभागार में संपन्न हुई। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि रीवा…

    जनसुविधाओं को गति देने 90 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन : राज्यमंत्री गौर

    भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने शनिवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में 90 लाख रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 3 views
    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय