पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने सबसे तेज शतक मरकर 10 सालों का सूखा किया ख़त्म

इस्लामाबाद
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के तहत इंग्लैंड टीम पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेल रही है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया। पाकिस्तान का स्कोर आठ रन ही हुआ था कि सैम अयूब चार रन बनाकर गस एटकिंसन की गेंद पर जेमी स्मिथ को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए और अब्दुल्ला शफीक का साथ देने क्रीज पर पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद आए। हाल ही में बांग्लादेश को होम टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ 0-2 से क्लीनस्वीप झेलना पड़ा था और इस वजह से शान मसूद की काफी किरकिरी हो रही थी। इंग्लैंड के मैच के पहले दिन शान मसूद ने पॉजिटिव खेल दिखाया और 102 गेंदों पर तेज तर्रार शतक जड़ डाला।

शान मसूद ने अपना पिछला टेस्ट शतक भी इंग्लैंड के खिलाफ ही लगाया था, लेकिन वह 2020 इंग्लैंड दौरे पर था। मैनचेस्टर टेस्ट में 2020 में लगाए गए शतक के 1524 दिनों बाद जाकर शान मसूद का टेस्ट में शतक का सूखा खत्म हुआ है। शान मसूद के करियर का यह पांचवां टेस्ट शतक है। क्या आप जानते हैं कि दिसंबर 2022 के बाद यह पहला मौका है, जब टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के कप्तान के बैट से शतक निकला हो। दिसंबर 2022 में बाबर आजम ने कराची टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161 रनों की पारी खेली है।

शान मसूद ने अपने शतक तक 10 चौके और दो छक्के लगाए थे। वहीं 2014 में मिसबाह उल हक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 56 गेंदों पर शतक ठोका था, उसके बाद से पिछले 10 सालों में यह पाकिस्तान की ओर से सबसे तेज टेस्ट शतक भी है। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने जैसे ही शतक पूरा किया, ड्रेसिंग रूम में मौजूद हर खिलाड़ी ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं। जिसमें बाबर आजम भी शामिल थे। पाकिस्तान ने इस टेस्ट मैच में पहला विकेट गंवाने के बाद से 4.50 से ज्यादा के रनरेट से रन बनाए हैं।

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

     नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला आज यानी शनिवार, 4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी वर्सेस एमआई…

    IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

    चेन्नई  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जीत के बावजूद पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का शिकंजा कसता नजर आ रहा है. टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

    IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

    श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह