सराफा व्यापारी एसोसिएशन की बैठक में दीपावली की तारीख पर हुआ निर्णय

इंदौर

दीपपर्व की जगमग और खास सजावट के लिए मशहूर सराफा बाजार में दीपावली 31 अक्टूबर को मनेगी। इंदौर चांदी-सोना-जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन ने रोशनी के त्योहार की तिथियों को लेकर जारी असमंजस के बीच यह घोषणा की है।

दो दिन पहले सियागंज के व्यापारियों ने एक नवंबर को दीपावली मनाने की घोषणा की थी। हालांकि सराफा बाजार में तय हुआ कि महाकाल मंदिर का मत और जनता की सुविधा के लिहाज से वे 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाएंगे। सराफा व्यापारी एसोसिएशन की बैठक में शनिवार को सर्वसम्मति से उपरोक्त निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस पर व्यापारियों का मत लिया था।

परंपरा को बताया वजह
व्यापारियों ने कहा कि महाकाल मंदिर में 31 को ही दीपावली मनाई जा रही है। ऐसे में उज्जैन के पंचांग और महाकाल से ऊपर किसी का मत नहीं हो सकता। दूसरा कारण व्यापारियों ने लोगों की सुविधा और सामान्य परंपरा को भी वजह बताया।

रात में होता है दीपावली पूजन
सराफा व्यापारी एसोसिएशन के मंत्री अविनाश शास्त्री के अनुसार दीपावली पूजन भी रात्रि में होता है। 31 अक्टूबर को रात में अमावस्या तिथि रहेगी। अगले दिन एक नवंबर को सिर्फ शाम छह बजे के पहले तक अमावस्या है। ऐसे में भी तार्किक रूप से दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाना उचित लग रहा है।

सियागंज में चार नवंबर को मुहूर्त के सौदे
सराफा से दो दिन पहले सियागंज व्यापारी एसोसिएशन ने एक नवंबर को दीपावली मनाने का निर्णय ले लिया था। व्यापारी एसोसिएशन ने इंदौर के पंडितों की राय के आधार पर यह तय किया था। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने कहा कि बाजार में वैसे भी मुहूर्त के सौदे दीपावली के बाद किए जाते हैं। उसके लिए चार नवंबर की तारीख तय की गई है।

  • admin

    Related Posts

    मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की सैलरी में होगी वृद्धि, शिक्षकों के पदों को भरने के लिए नया फॉर्मूला तैयार

    भोपाल मध्य प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन इसमें डॉक्टर्स की नियुक्ति सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. इसके लिए लगातार…

    प्रदेश सरकार का नया लक्ष्य, शराब से 21 हजार करोड़ कमाई, आबकारी नीति और 111 साल पुराने अंग्रेजी कानून में बदलाव

    भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने अपना खजाना भरने के लिए आबकारी नीति 2026-27 में बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है. इस नई नीति का ड्राफ्ट अंतिम चरण में है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 0 views
    31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

    WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 0 views
    WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 2 views
    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 2 views
    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 3 views
    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?