इस्माइल कानी लापता, बताया जा रहा है कि उन्हें आखिरी बार हिज्बुल्लाह के तेहरान ऑफिस में देखा गया, नहीं मिल रहा सुराग

नई दिल्ली
ईरानी कुद्स फोर्स के ब्रिगेडियर-जनरल और कासिम सुलेमानी के उत्तराधिकारी इस्माइल कानी लापता हैं. इजरायल उनकी मौत का पता लगा रहा है, जिनके बारे में पता चला कि वह हिज्बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी हाशम सफियोद्दीन के साथ मौजूद थे, जब इजरायल ने उनपर एयर स्ट्राइक की थी. बीते दिनों बेरूत में इजरायली स्ट्राइक में नसरल्लाह के उत्तराधिकारी मारे गए थे. इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक इजरायली हवाई हमले में घायल हो सकते हैं जिसमें हिज्बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी हाशम सफियोद्दीन को टारगेट किया गया था. इस्माइल कानी के बारे में बताया जा रहा है कि उन्हें आखिरी बार हिज्बुल्लाह के तेहरान ऑफिस में देखा गया.

कानी के बारे में अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं
इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुलेमानी के उत्तराधिकारी इस्माइल कानी नसरल्लाह की मृत्यु के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नहीं पहुंचे थे और यही वजह है कि उनकी मौत की संभावना जताई जाने लगी है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में ईरानी मीडिया का हवाला देते हुए बताया गया है कि ईरानी अधिकारियों के पास कानी की मौजूदगी के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है.

नसरल्लाह के उत्तराधिकारी को किया गया था टार्गेट
इजरायली एन12 की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण बेरूत में हिज्बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी हाशम सफियोद्दीन को टार्गेट करते हुए अटैक किए गए थे, जिसमें संभावित रूप से कानी घायल हो सकते हैं. इस मौके पर ईरानी अधिकारियों की चुप्पी ने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के सदस्यों में चिंता पैदा कर दी है.

सुलेमानी की हत्या के बाद बने थे उत्तराधिकारी
2020 में कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद इस्माइल कानी उनके उत्तराधिकारी बने थे. मध्य पूर्व में ईरान की सैन्य रणनीति के प्रमुख व्यक्ति रहे हैं. अब कानी की मौजूदगी पर सवाल खड़ा होने के कारण क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है. यह स्थिति न सिर्फ ईरान और लेबनान के बीच तनाव को बढ़ाएगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसके प्रभाव देखने को मिल सकते हैं.

  • admin

    Related Posts

    गैस संकट की आशंका खारिज: केंद्र बोला– CNG और PNG उपभोक्ताओं को मिलती रहेगी निर्बाध सप्लाई

    नई दिल्ली केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को निर्बाध सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति जारी है। पेट्रोलियम और…

    समझौते के दावे पर ईरान ने दिया करारा जवाब, ट्रंप की कूटनीति पर उठे सवाल

    नई दिल्ली एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार दावा कर रहे हैं कि ईरान, अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है। वहीं, ईरान ने अपनी तरफ से इन सभी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव