ब्रिटेन में चोर एक खाली घर में घुसा, उसने यहां खाना बनाया, घर में रखे कपड़े धोए, मालकिन के लिए एक नोट भी छोड़ा

नई दिल्ली
आमतौर पर जब चोर घर में घुसते हैं तो सब उलट-पलट डालते हैं। लेकिन क्या आपने किसी ऐसे चोर के बारे में सुना है जो घर में चोरी करने आए और खाना भी बना दे। इतना ही नहीं, उसने घर को भी व्यवस्थित कर डाला। यह घटना हुई है ब्रिटेन में। यहां पर चोर एक खाली घर में घुसा। उसने यहां खाना बनाया, घर में रखे कपड़े धोए। बाहर जाने से पहले उसने घर की मालकिन के लिए एक नोट भी छोड़ा। इसमें उसने लिखा है, ‘चिंता मत करो, खुश रहो और खाना खा लेना।’ 36 साल के इस चोर का नाम डैमियन वोज्नीलोविज है। उसने 16 जुलाई को मॉन्मुथशायर के घर में 16 जुलाई को चोरी की थी। कार्डिफ क्राउन कोर्ट ने उसे 22 महीने की जेल की सजा सुनाई है।

इस घटना ने घर की मालकिन को काफी ज्यादा डरा दिया। वह घटना के दो हफ्तों तक अपने घर ही नहीं गई। आखिर जब चोर पकड़ा गया तब जाकर महिला को चैन आया और वह वापस अपने घर में गई। उसने कहाकि पहले मुझे कभी भी ऐसी टेंशन नहीं हुई थी। उन्होंने अगर उसे पता चला कि मैं अकेले रहती हूं और उसने मुझे टारगेट किया तो? महिला ने बताया कि यही वजह थी कि मैंने घर छोड़ दिया था। मैं अपने एक दोस्त के घर में रह रही थी।

घर में घुसने के बाद डैमियन वोज्नीलोविज ने एक जूते को अनपैक किया। इसके बाद उसने पैकेजिंग को रिसाइकिलिंग बिन में डाल दिया। उसने टूथब्रश के हेड्स और किचन के सामानों को भी व्यवस्थित किया। सिर्फ इतना ही नहीं, उसने फ्रिज में सामान लगाया। बर्थ फीडर्स को भी भरा, प्लांट पॉट्स को हटाए, किचन पर पोंछा लगाया और शराब की खाली बोतलों को एक रैक में लगा दिया।

ऐसे पकड़ा गया
डैमियन 29 जुलाई को फिर एक घर में चोरी के इरादे से घुसा। यहां पर घर के मालिक को उसके फोन पर सीसीटीवी अलर्ट मिला। इसके बाद घर के मालिक ने अपने दामाद को घर में देखने के लिए भेजा। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यहां पर भी डैमियन ने घर के मालिक के कपड़े धोए। हालांकि उसने खाना खाया, शराब पी और हॉट टब को गंदा कर डाला।

  • admin

    Related Posts

    लद्दाख में हरियाली की नई शुरुआत, 800 एकड़ जमीन पर इगू-फे नहर से जीवन लौटेगा

     स्पितुक   उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की देखरेख में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्पितुक इलाके की बंजर भूमि को हरा भरा बनाने की दिशा में अभियान ने जोर पकड़ लिया…

    ED का बड़ा खुलासा! नौहेरा शेख पर शरिया कानून का फायदा उठाकर 3000 करोड़ ठगने का दावा

     नई दिल्ली शरिया कानून के मुताबिक ब्याज (रिबा) कमाना हराम होता है और कई मुसलमान इस वजह से अपना पैसा बैंकों में भी जमा नहीं कराते हैं। ऐसे ही मुसलमानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान