पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से बदला मौसम, गिरेगा तापमान, बीते कुछ दिनों से इन राज्यों में हल्के बादल छाए हुए हैं

नई दिल्ली
देश का मौसम तेजी से करवट बदलने वाला है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। कई मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। इसका असर बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों के तापमान पर हो सकता है। बीते कुछ दिनों से इन राज्यों में हल्के बादल छाए हुए हैं। लोग तापमान में गिरावट महसूस कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर की बात करें तो गुलमर्ग और सोनमर्ग समेत कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान हिमपात तथा मैदानी इलाकों में बारिश होने से रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। अधिकारियों ने बताया कि स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग के अफरवात पर्वत श्रृंखला, पर्यटन स्थल सोनमर्ग, सिंथन टॉप, राजदान टॉप और पीर पंजाल रेंज समेत कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को हल्की बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। गुलमर्ग और सोनमर्ग के आसपास के पहाड़ों पर हिमपात देखकर पर्यटक बेहद खुश हुए। श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने अगले 48 घंटों के दौरान कश्मीर घाटी में छिटपुट से हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।

स्वतंत्र मौसम पर्यवेक्षक फैजान आरिफ ने वार्ता को बताया, “मंगलवार से जम्मू-कश्मीर में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आने का अनुमान है और इसके प्रभाव में आमतौर पर बादल छाये रहने और धूप निकलने के आसार हैं।” उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ने या छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से हिमपात हो सकता है। दिन के तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद रात के तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है। गुलमर्ग को छोड़कर, कश्मीर घाटी में रात का तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। गुलमर्ग में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

दिल्ली में भी गिरेगा पारा
स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने दिल्ली के मौसम को लेकर अपडेट दिया है। उनका कहना है कि मॉनसून जाने के बाद से दिल्ली के लोगों को उमसभरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। जल्द ही इस गर्मी से राहत मिल जाएगी। उनका कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में पश्चिम से आने वाली शुष्क और ठंडी हवाओं की वजह से दिल्ली का तापमान तेजी से गिरेगा। मौसम विभाग ने बताया कि अक्टूबर महीने के दूसरे सप्ताह में दिल्ली का तापमान नीचे जाना शुरू हो जाएगा। वेदर अपडेट के अनुसार, अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी जिससे ठंड की दस्तक हो जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    लद्दाख में हरियाली की नई शुरुआत, 800 एकड़ जमीन पर इगू-फे नहर से जीवन लौटेगा

     स्पितुक   उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की देखरेख में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्पितुक इलाके की बंजर भूमि को हरा भरा बनाने की दिशा में अभियान ने जोर पकड़ लिया…

    ED का बड़ा खुलासा! नौहेरा शेख पर शरिया कानून का फायदा उठाकर 3000 करोड़ ठगने का दावा

     नई दिल्ली शरिया कानून के मुताबिक ब्याज (रिबा) कमाना हराम होता है और कई मुसलमान इस वजह से अपना पैसा बैंकों में भी जमा नहीं कराते हैं। ऐसे ही मुसलमानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान