बीजेपी नेता के घर पर बम फेंके गए और गोलियां चलाई गई हैं, विजय कुमार सिन्हा ने कहा बंगाल भी भारत का हिस्सा है

पटना
पश्चिम बंगाल में आए दिन रेप के मामले सामने आते रहते हैं और अब हमले के मामले भी सामने आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता अर्जुन सिंह के घर पर बम फेंके गए और गोलियां चलाई गई हैं। बीजेपी नेता ने ट्वीट कर बताया कि यह हमला शन‍िवार सुबह 8:30 बजे हुआ। बता दें कि अर्जुन सिंह बंगाल के उत्तर 24 परगना ज‍िले के रहने वाले हैं। इस मामले को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पश्चिम बंगाल सरकार को घेरा है। उन्होंने बंगाल में हो रही अराजकता को लेकर सीएम ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उग्रवादियों और आतंकवादियों की कमान अब ममता बनर्जी के हाथ से निकल चुकी है। सरकार पूरी तरह से आतताइयों के नियंत्रण में है। यह लोकतंत्र पर हमला है। जो भी लोकतंत्र को बचाने के लिए आवाज उठाता है, ममता बनर्जी उसे डराने के लिए उस पर हमला कराती हैं। शायद वह भूल गई हैं कि पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है। आतंकवादियों, घुसपैठियों और आक्रमणकारियों को सबक सिखाया जाएगा। ममता बनर्जी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। अन्यथा उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। बलात्कारियों, आतंकवादियों और घुसपैठियों को बचाने वाली ममता बनर्जी को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। ऐसी मानसिकता वाले व्यक्ति को सत्ता में रहने की जरूरत नहीं है।

हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी को भाग लेना चाहिए। राष्ट्र के विकास के लिए 'सबका साथ सबका विकास' की भावना के साथ काम करने वालों को अपना नेता चुनने का अधिकार है।

अर्जुन सिंह के घर पर हमले के संबंध में पुल‍िस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जांच के लिए पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त बलों की भी तैनाती की गई है। अर्जुन सिंह पहले टीएमसी में भी रह चुके हैं। वे टीएमसी के पार्थ भौमिक के खिलाफ लोकसभा चुनाव हार गए थे।

admin

Related Posts

सियासी तूफान! अजित पवार की मौत पर रोहित पवार के आरोपों ने प्रफुल्ल पटेल को भी घेरा

मुंबई  महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में डिप्टी सीएम रहे अजित पवार की मौत को लेकर अब सवाल उठने शुरू हो गए हैं. शरद पवार गुट के विधायक…

गोपाल भार्गव का बड़ा खुलासा: दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने का दिया था ऑफर, मैंने कहा- मैं टिकाऊ हूं, बिकाऊ नहीं

भोपाल/सागर  मध्य प्रदेश की राजनीति में वरिष्ठ नेताओं की भूमिका और संगठनात्मक सम्मान को लेकर चल रही बहस एक बार फिर तेज हो गई है. इसकी वजह बने हैं भाजपा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह