बुरहानपुर जिले में मां की मौत के बाद भी आंचल से लिपटा रहा मासूम का शव, बेटे को लेकर कुएं में कूदी थी गर्भवती महिला

बुरहानपुर
जिले के धूलकोट क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते मन को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत अंबा के अंबाखेड़ा फालिया की एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर कुएं में कूद गई। जिससे मां-बेटे के साथ गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई।

मां के साथ चिपका था बेटे का शव
महिला तुलाबाई बारेला बुधवार दोपहर किसी को बिना बताए अपने बेटे अभि को लेकर कहीं चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला था। शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने दोनों के शव कुएं में उतराते देखे तो महिला के पति सुनील बारेला और पुलिस को सूचना दी। कुएं से शव निकाले जाने के बाद भी डेढ़ साल का अभि अपनी मां के सीने से चिपका हुआ था। यह मार्मिक दृष्य जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गईं।

सूचना मिलने पर धूलकोट पुलिस चौकी प्रभारी कमल मौर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामला गंभीर होने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार को इसकी सूचना दी। उन्होंने मौके पर खरगोन से एफएसएल टीम को भी बुलाया था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन ग्रामीणों में चर्चा है कि घरेलू कलह के चलते गुस्से में आकर तुलाबाई ने यह कदम उठा लिया होगा।

तीन साल पहले हुआ था विवाह
महिला का विवाह तीन साल पहले ही अंबाखेड़ा के सुनील बारेला से हुआ था। वह भी अंबा गांव के वारतीपुरा फालिया की रहने वाली थी। स्वजन ने बताया कि तुलाबाई पांच माह की गर्भवती थी। बुधवार शाम सुनील जब काम करके घर लौटा तो पत्नी और बेटे को न पाकर अपनी मां से पूछा।

उन्होंने दोपहर तीन बजे उसके कहीं चले जाने की बात बताई थी। इसके बाद सुनील ने तुलाबाई के मायके से लेकर आसपास के क्षेत्र में भी तलाश की थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। शव मिलने के बाद से पति सहित स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

admin

Related Posts

जलवायु मुद्दों पर मुंबई में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अहम भूमिका

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा 17 से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित मुंबई क्लाइमेट वीक 2026 में राज्य की सतत, स्केलेबल एवं निवेश-अनुकूल नवकरणीय…

रसोई तक पहुंचा जहर: एमपी में मिलावटी मसालों का भंडाफोड़, ऐसे हो रहा है खिलवाड़

ग्वालियर आज के दौर में  खाद्य पदार्थों में जो मिलावटी जहर मिलाकर बेचा जा रहा है वो किसी से छिपा नहीं है।  मिटावटी चीजें खाने से ही लोगों का स्वास्थ्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर