उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा- प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये तेजी से काम हो रहा है

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार का प्रयास स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को देश का शीर्ष राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, बिजली, पेयजल और सिंचाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व गति से काम हुये हैं। कृषि के क्षेत्र में प्रदेश सात वर्षों से देश का सिरमौर बना हुआ है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जबलपुर के मझौली में 10 करोड़ रुपये लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का भूमिपूजन किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आयुष्मान योजना से लाखों गरीबों ने अच्छे अस्पतालों में अपना निःशुल्क उपचार कराया है। आयुष्मान कार्डधारियों को अपने उपचार के लिये अब किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता, उनका इलाज सरकार करा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 70 वर्ष से अधिक की आयु के प्रत्येक बुजुर्ग को आयुष्मान योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। इसके दायरे में इनकम टैक्स चुकाने वाले और सेवा निवृत्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारी भी आयेंगे, अमीर या गरीब का कोई भेद नहीं रहेगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन का 100 बिस्तर अस्पताल में होगा उन्नयन
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन का 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन कर इसे सिविल अस्पताल बनाने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी के नवीन भवन के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नये बने चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक स्टॉफ की पदस्थापना भी जल्द की जायेगी। सरकार का प्रयास है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ज़िला अस्पताल स्तर की सुविधाएँ देने के प्रयास किये जा रहे हैं ताकि लोगों को निकट स्थित केंद्र में ही स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों और जिला अस्पताल जाने की जरूरत न पड़े। सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अजय विश्नोई स्थानीय जन प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

admin

Related Posts

उपार्जन व्यवस्था की निगरानी के लिए बनाएं राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सरकार हर घड़ी किसानों के साथ, तय वक्त पर प्रारंभ होगी गेहूं खरीदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले छोटे किसानों का खरीदा जाएगा गेहूं, फिर मध्यम एवं बड़े किसानों से…

गाड़ी मॉडिफिकेशन पर नई चेतावनी, चालान और इंश्योरेंस संबंधी दिक्कतें बढ़ेंगी

इंदौर. इंदौर शहर में गाड़ियों को स्टाइलिश बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। एलईडी लाइट, तेज आवाज वाले साइलेंसर, हाई पावर म्यूजिक सिस्टम और स्ट्रक्चर में बदलाव युवाओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?