एक को बचाने में दूसरे ने गंवाई जान, राजस्थान-अलवर में बकरियां चराने गए दो बच्चे जोहड़ में डूबे

अलवर.

अलवर में बड़ोदा मेव के पास दो बच्चों की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ये दोनों बच्चे पास ही केथवाडीया का बास में जोहड़ पर बकरियों को पानी पिलाने गए थे। बकरियों के पानी पी लेने के बाद एक बच्चा बकरियों को पानी से दूर भगाने का प्रयास कर रहा था कि तभी उसका पैर फिसल गया और वह जोहड़ में जा गिरा और डूब गया।

एक बच्चे को डूबता देख उसका दूसरा साथी भी उसको बचाने के चक्कर में जोहड़ में जा गिरा, जिससे वह भी डूब गया। इस घटना में दोनों बच्चों की अकाल मौत हो गई। सूचना मिलते ही बड़ोदा मेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों की लाश जोहड़ से बाहर निकाली। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के कहने पर बच्चों को उल्टा लिटाकर थैरेपी देने की कोशिश भी की ताकि यदि कुछ संभावना हो तो उन्हें बचाया जा सके लेकिन बच्चे पहले ही मृत हो चुके थे। बाद में पुलिस दोनों बच्चों के शवों को बड़ोदा मेव अस्पताल ले गई, जहां दोनों का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। दोनों मृतक बच्चों के नाम दीपक भारती और मोहन कुमार बताए जा रहे हैं।

admin

Related Posts

बेटियों की शानदार सफलता पर प्रिंसिपल ने अपनी जेब से कराया हेलिकॉप्टर टूर

  डीडवाना-कुचामन राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के केराप गांव स्थित महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में एक अनोखी और प्रेरणादायक घटना घटी है, जिसने शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम…

सरकारी कर्मचारियों के लिए आदेश: 31 मार्च तक अवकाश और प्रशिक्षण पर रोक

जयपुर राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए राज्य के सभी विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश व प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर अस्थायी रोक लगा दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल