अत्याधुनिक सुविधाएं और 180 बिस्तरों के साथ चंदा देवी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का होगा शुभारंभ

बलौदाबाजार

नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना को लेकर बलौदाबाजार के पूर्व विधायक स्व बंशराज तिवारी की तरफ से अपनी स्व पत्नी के नाम सन् 2001 में  स्थापित चंदा देवी हॉस्पिटल लगातार क्षेत्र वासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा देते आ रहा है. वहीं अब इसमें विस्तार करते हुए जिले सहित प्रदेश वासियों को 180 बिस्तर से युक्त और अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण सुविधा देने जा रहा है, जिसका शुभारंभ 7 अक्टूबर को होने जा रहा है.

डॉ. प्रमोद तिवारी क्षेत्र के प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक
अपने माता पिता की आज्ञा को शिरोधार्य कर चंदा देवी हॉस्पिटल का एक छोटे से कमरे मे सन 2001 से संचालन कर क्षेत्र वासियों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया वही अब इसको आगे बढा़ते  हुए उनके पुत्र और पुत्रवधु डॉ. नितिन और डॉ. गीतिका शंकर तिवारी ने आगे बढाया और एक राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सेवा का लाभ क्षेत्र सहित राज्य वासियों को देने जा रहे हैं. जो 7 अक्टूबर से मिलने लगेगा.

इस संबंध में चंदा देवी हॉस्पिटल के संचालक  डॉ. प्रमोद तिवारी सर्जन लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. नितिन और गीतिका शंकर तिवारी ने बताया कि हमारे बाबुजी  स्व बंशराज जी तिवारी के सपनों को साकार करने लगातार प्रयास किया जाता रहा है और अब हम इसमें एक कदम और बढाते हुए  स्वास्थ्य सेवा का विस्तार कर रहे हैं. जिला मुख्यालय का यह  चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल अब अपने नए स्वरूप में अत्याधुनिक मशीनों ,विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के साथ सर्व सुविधायुक्त 180 बिस्तरीय मल्टीस्पेशयलिटी हॉस्पिटल और कार्डियक सेंटर के नए परिसर का शुभारंभ 7 अक्टूबर सोमवार को करने जा रहे है जिसमें मरीजों को बलौदाबाजार में ही हृदय रोग कैथ लेब एंजियोप्लास्टी एंजियोग्राफी मस्तिष्क रोग केन्सर कीमो थेरेपी जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज हेपा फिल्टर युक्त मॉड्यूलर आईसीयू एनआई सीयू ऑपरेशन थियेटर डायलिसिस आईवीएफ एमआर आई जैसी सुविधाएं सरलता से उपलब्ध होगा और साथ ही मरीजों को शासन द्वारा और विभिन्न बीमा कंपनियों द्वारा दी जाने वाली चिकित्सकीय लाभ प्रदान किये जायेंगे.

इसका शुभारंभ  उद्घाटन समारोह पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य और स्वास्थ्य मंत्री डॉ श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा साथ ही विशिष्ठ अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल और बलौदाबाजार विधायक और राजस्व खेलकूद युवा कल्याण और आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा होंगे कार्यक्रम के विशेष अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल कसडोल विधायक संदीप साहू भाटापारा विधायक इंद्र साव पूर्व विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा पूर्व विधायक और पूर्व नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिव डहरिया पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े पूर्व विधायक जनकराम वर्मा पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा नगरपालिका अध्यक्ष बलौदाबाजार चितावर जायसवाल पूर्व अध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद सुरेंद्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम शैलेशनीतिन त्रिवेदी और नगर समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे.

डॉ. नितिन तिवारी ने आगे कहा कि 24 घंटे की निरंतर  बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा के संकल्पों के  साथ हम हमारे नगर, जिले, के साथ सम्पूर्ण क्षेत्र और राज्य वासियों को सेवा देंगे और हमारे बाबुजी स्व पंडित बंशराज जी तिवारी के सपनों को साकार करते हुए आगे बढ़ायेंगे.

  • admin

    Related Posts

    प्रदेश को गर्व का पल: मुंगेली की होनहार सुप्रिया बनीं भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट

    बिलासपुर मुंगेली जिले के ग्राम टेढ़ाधौरा की रहने वाली सुप्रिया ठाकुर का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है. सुप्रिया का चयन SSC (W) Tech-66 Entry के…

    हाईकोर्ट ने रद्द की पति की चार साल की सजा, ‘पति-पत्नी का विवाद आत्महत्या का उकसावा नहीं’

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आत्महत्या के लिए उकसाने (धारा 306 आईपीसी) के एक अहम मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए निचली अदालत द्वारा सुनाई गई 4 साल की सजा को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

    महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

    सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

    सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

    फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 3 views
    फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती