नागपुरी गेट थाना परिसर में सैकड़ों मुस्लिमों ने पत्थर फेंके, नारेबाजी करते हुए FIR करने की मांग

मुंबई

पैंगंबर मोहम्मद साहब पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में हवाल हो गया। महाराष्ट्र के अमरावती में भीड़ ने थाने पर हमला कर दिया। एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर पहुंची भीड़ ने जमकर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। बल ब्रयोग करके भीड़ को किसी तरह काबू किया गया।

पीटीआई की ओर से जारी वीडियो में दिख रहा है कि नागपुरी गेट थाना परिसर में सैकड़ों पत्थर फेंके गए। नारेबाजी करते हुए भीड़ देर रात थाने तक पहुंची थी। उनकी मांग थी कि यति नरसिंहानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इस दौरान अचानक भीड़ उग्र हो गई और थाने पर पथराव शुरू कर दिया गया।

पथराव में 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अमरावती शहर के नागपुरी गेट पुलिस थाने के बाहर शुक्रवार रात को हुई पथराव की घटना में कम से कम पुलिस की 10 वैन क्षतिग्रस्त हो गईं। एक अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में 1,200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने उनमें से 26 की पहचान कर ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर नागपुरी गेट क्षेत्र में पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डासना स्थित देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने 29 सितंबर को पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। गुरुवार रात इसका वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गाजियाबाद पुलिस ने यति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, मुस्लिम समाज के लोगों को कहना है कि सिर्फ एफआईआर काफी नहीं है, यति को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर लोगों ने यति के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवाज उठाई तो वहीं कई जगह लोगों ने सड़कों पर उतरकर भी नारेबाजी की। गाजियाबाद में भी शुक्रवार रात कई जगहों पर प्रदर्शन किया गया। वहीं, महाराष्ट्र के अमरावती में भीड़ हिंसक हो उठी। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पहले तो जमकर नारेबाजी की और फिर अचानक पथराव शुरू कर दिया गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात को काबू किया। शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। नागपुरी थाने के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

admin

Related Posts

Ahmedabad के शैक्षणिक संस्थानों को बम धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई, इलाके में हड़कंप

अहमदाबाद  अहमदाबाद के तीन स्कूलों को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई है. स्कूल को प्राप्त हुए ईमेल में स्कूल…

भारत की कूटनीतिक जीत! पासपोर्ट रैंकिंग में बड़ा सुधार, 75वें पायदान पर एंट्री के साथ दो देशों से तनाव बढ़ा

 नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय यात्रा के शौकीनों के लिए एक अच्छी और एक थोड़ी चौंकाने वाली खबर है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारतीय पासपोर्ट पहले से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा