कोतवाली पुलिस ने प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस तुलसी महाविद्यालय में “मैं हूं अभिमन्यु” कार्यक्रम का आयोजन

अनूपपुर

  शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस तुलसी महाविद्यालय में "मैं हूं अभिमन्यु" विशेष जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्रों एवं छात्राओं को महिलाओ और बालिकाओ के खिलाफ हो रहे अपराधो, घरेलू हिंसा की रोकथाम एवं बालिकाओ के लिए समाज में सुरक्षित वातावरण निर्मित किये जाने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई।

                जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, प्राचार्य श्री जे.के. सन्त, डाक्टर सतेन्द्र सिहं चौहान व्याख्याता, संजीव द्विवेदी, महिला सहायक उपनिरीक्षक हुरूननिशा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं, शेख रसीद, महिला आरक्षक ज्योति धार्वे के द्वारा उपस्थित छात्र एवं छात्राओ को  मैं हूं अभिमन्यु संदेश के माध्यम से पुरुषों को समाज में व्याप्त नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा और लिंग भेद जैसी सामाजिक बुराईयो के खिलाफ जागरूक किया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन द्वारा बताया गया कि जिस प्रकार युद्ध क्षेत्र में अभिमन्यु ने कौरवो का चक्रव्यू तोड़ा था उसी प्रकार आज के पुरूष वर्ग को भी सभ्य समाज के निर्माण हेतु रूढीवादी धारणाओ एवं पुर्वाग्रहों के चक्रव्यू को तोड़ते हुए महिलाओ के विकास एवं सह अस्तिव का सहभागी बनना आवश्यक है।

आधुनिकता के वर्तमान परिवेश में नशा, ड्रग्स, पोर्नोग्राफी, सामाजिक दबाव के चक्रव्यू में उलझकर युवा अपराध की गिरफ्त में आकर अपना कैरियर एवं जीवन बर्बाद कर रहे। सकारात्मक सामाजिक भविष्य के निर्माण के लिए बालको को जागरूक करने हेतु इस अभिमन्यु अभियान के बारे में बताया गया जिसमें यह नारा दिया गया है कि आओ अलख जगाये, लड़को को सिखाये, समाज को बेहतर बनायें । महिलाओं से संबंधित अपराधो की रोकथाम हेतु समाज के ही पुरूषों को अभिमन्यु बनकर इन सामाजिक बुराईयो और अपराधों के चक्रव्यू को तोड़ना होगा।

  • admin

    Related Posts

    मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के संबंध में विधानसभा में चर्चा

    मध्यप्रदेश के विकास में आलोचनाओं को नहीं, सुझाव को दें प्राथमिकता नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय का वक्तव्य भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय…

    खंडवा पुलिस ने नकली पुलिस बनकर लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश

    500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने दो सदस्‍यों को किया गिरफ्तार भोपाल  खंडवा जिले के थाना पदमनगर पुलिस ने नकली पुलिस बनकर लूट की घटनाओं को अंजाम देने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत को लगा झटका, बड़ा खिलाड़ी पांच मैचों की T20I श्रृंखला से बाहर

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 1 views
    भारत को लगा झटका, बड़ा खिलाड़ी पांच मैचों की T20I श्रृंखला से बाहर

    टी20 रैंकिंग में भारत का जलवा: तिलक वर्मा ने मारी छलांग, पाक खिलाड़ी बाहर, वरुण चक्रवर्ती नंबर-1

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 1 views
    टी20 रैंकिंग में भारत का जलवा: तिलक वर्मा ने मारी छलांग, पाक खिलाड़ी बाहर, वरुण चक्रवर्ती नंबर-1

    सपना हुआ सच: आईपीएल नीलामी में इतिहास रचते ही भावुक हुए कार्तिक शर्मा, आँखों से बह निकले आँसू

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 2 views
    सपना हुआ सच: आईपीएल नीलामी में इतिहास रचते ही भावुक हुए कार्तिक शर्मा, आँखों से बह निकले आँसू

    इतिहास रचने वाले कप्तान पर गिरी गाज, इटली ने WC 2026 दिलाने वाले खिलाड़ी को बाहर किया

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 1 views
    इतिहास रचने वाले कप्तान पर गिरी गाज, इटली ने WC 2026 दिलाने वाले खिलाड़ी को बाहर किया

    MP का लाल IPL में: अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 2 views
    MP का लाल IPL में: अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

    एडिलेड में कैरी–ख्वाजा का जलवा, तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 1 views
    एडिलेड में कैरी–ख्वाजा का जलवा, तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका