अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों को मिली अब तक सबसे बड़ी सफलता, नक्सली शव सहित घटनास्थल से एके-47, एसएलआर जैसे स्वचालित हथियार मिले

दंतेवाड़ा

छत्‍तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बल को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र के थुलथुली गांव के पास स्थित जंगल व पहाड़ी में हुए मुठभेड़ में पुलिस ने अब तक 36 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में 25-25 लाख रुपये के इनामी डिविजनल कमेटी सदस्य नक्सली कमलेश व बारसूर एरिया कमेटी की प्रभारी नीति सहित कई बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई गई है।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ अभी जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मुठभेड़ स्थल से अब तक 14 नक्सलियों के शव सहित एके-47, एसएलआर जैसे स्वचालित बंदूकें व भारी मात्रा में विस्फोटक पुलिस को मिले हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में कई बड़े कैडर के इनामी नक्सली भी मारे गए हैं।

बस्तर आइजीपी सुंदरराज पी. ने बताया कि अबूझमाड़ सीमा से सटे जंगल में पूर्व बस्तर डिविजन के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर गुरुवार को नारायणपुर व दंतेवाड़ा जिला से संयुक्त डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) बल को अभियान पर भेजा गया था।

नदी-पहाड़ों को पार कर शुक्रवार की दोपहर को सुरक्षा बल जैसे ही नेंदुर व थुलथुली के पास पहुंचे, पहाड़ी पर घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षा बल पर गोलीबारी शुरु कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाल कर जवाबी कार्रवाई की है। दोपहर से लेकर देर शाम तक रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। जवानों के अभियान से लौटने के बाद वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इस वर्ष अब तक 193 ढेर
सुरक्षा बल को इस वर्ष नक्सल विरोधी अभियान बड़ी सफलता मिली है। इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक सुरक्षा बल को मुठभेड़ के बाद 193 नक्सलियों के शव मिले हैं। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में नक्सली हथियार व विस्फोटक भी पुलिस को मुठभेड़ स्थल से मिले हैं। 663 नक्सलियों की गिरफ्तारी व 556 नक्सलियों ने समर्पण किया है।

इस वर्ष की बड़ी सफलताएं

-27 मार्च को बीजापुर के चिपुरभट्टी में छह नक्सली ढेर।

-02 अप्रैल को गंगालूर बीजापुर के गंगालूर में 13 नक्सली मारे गए।

-16 अप्रैल को कांकेर के छोटेबेठिया में 29 नक्सली ढेर।

-30 अप्रैल को अबूझमाड़ के टेकमेटा में 10 नक्सली मारे।

-10 मई को बीजापुर के पीड़िया में 12 नक्सली ढेर।

-23 मई रेकावाही में आठ को मारा।

  • admin

    Related Posts

    सीईओ ने दिए वेतन काटने का आदेश, दुर्ग जिला पंचायत की बैठक में 16 पंचायत सचिव नदारद

    दुर्ग. जिला पंचायत सभा कक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद पंचायत धमधा के ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई. इसमें अनुपस्थित धमधा क्षेत्र के 16 ग्राम…

    2 नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को लेकर 12वीं के छात्र का अपहरण

    बिलासपुर. शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रों के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि 12वीं के एक छात्र को स्कूल के सामने ही चाकू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

    महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर