बॉर्डर 2′ में काम करेंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, सनी देओल ने किया ऐलान

मुंबई,

बॉलीवुड के माचो हीरो सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी 'बॉर्डर 2' में काम करते नजर आयेंगे। जेपी दत्ता निर्मित-निर्देशित वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म बार्डर में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे। करीब 27 साल बाद बॉर्डर का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म बार्डर 2 में सनी देओल की मुख्य भूमिका होगी। अभी हाल ही में बॉर्डर 2 में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की एंट्री हुयी है। अब बार्डर 2 की स्टार कास्ट में अहान शेट्टी भी शामिल हो गये हैं।

सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अहान का बार्डर 2 की टीम में स्वागत किया है। उन्होंने एक टीज़र साझा करते हुये कैप्शन में लिखा,फौजी @अहान शेट्टी का #बॉर्डर 2 की बटालियन में स्वागत है।

अहान ने भी इंस्टाग्राम पर यह मौका देने के लिए निर्माताओं का आभार व्यक्त किया।उन्होंने लिखा, बॉर्डर एक फिल्म से कहीं अधिक है। यह एक विरासत है, एक भावना है, और एक सपना सच हुआ है। विडंबना यह है कि जीवन कैसे काम करता है। बॉर्डर के साथ मेरी यात्रा 29 साल पहले शुरू हुई, जब मेरी मां गर्भवती होने पर सेट पर पिताजी से मिलने गईं। मैं बड़ा हुआ ओपी दत्ता की प्रसिद्ध कहानियाँ सुनकर, जेपी अंकल का हाथ पकड़कर, और निधि दत्ता के पास बैठकर मुझे कभी एहसास नहीं हुआ कि वे क्षण सिनेमा और भारतीय सशस्त्र बलों के लिए मेरे प्यार को कितना आकार देंगे, अब बॉर्डर 2 का हिस्सा बनना एक पूर्ण सम्मान है। जेपी अंकल, मेरा हाथ थामे रहने के लिए धन्यवाद, मुझे आशा है कि मैं आपको बहुत गौरवान्वित महसूस करवाऊंगा निधि, आपकी कड़ी मेहनत ने इस सपने को साकार किया, आप जो कुछ भी हैं और करती हैं उसके लिए धन्यवाद।'

फिल्म बार्डर 2 का निर्माण भूषण कुमार, किशन कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता कर रही हैं। बार्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे।'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को रिलीज के लिए निर्धारित है।

 

  • admin

    Related Posts

    शादी की खबरें हुईं लीक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वेडिंग कार्ड ने सबका ध्यान खींचा

    मुंबई   रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. यह जोड़ी जल्द ही शादी करने वाले हैं. हालांकि, उनके फैंस यह जानने का…

    महेश भूपति संग लारा दत्ता का रिश्ता, अभिनेत्री ने दिया दिलचस्प बयान

    मुंबई   अभिनेत्री लारा दत्ता पूर्व टेनिस प्लेयर महेश भूपति के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रही हैं।  कपल ने शादी के 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची