22 अक्टूबर के बाद कभी भी हो सकता है गणेश मंदिर से लेकर गायत्री मंदिर तक निर्माणाधीन जीजी फ्लाईओवर का उद्घाटन

भोपाल
गणेश मंदिर से लेकर गायत्री मंदिर तक निर्माणाधीन जीजी फ्लाईओवर का उद्घाटन 22 अक्टूबर के बाद कभी भी हो सकता है । हालांकि फिलहाल फ्लाईओवर के उद्घाटन की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने उद्घाटन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी बताते हैं कि गणेश मंदिर से लेकर एमपी नगर थाने की तरफ की लेन को शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से जो कार्य फ्लाईओवर पर किए जाने हैं। उनको प्राथमिकता से जल्द शुरू कराया जाएगा।

गणेश मंदिर की तरफ चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के कामों के लिए जो ढांचा बनाया गया था। उसे हटाया जाना बाकी है । मेट्रो रोड से उक्त ढ़ांचे को 15 अक्टूबर तक हटाएगा। ज्ञात हो कि लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने सितंबर माह तक फ्लाईओवर शुरू करने के निर्देश जुलाई माह में दिए थे। इसके बावजूद जीजी फ्लाईओवर को सितंबर माह में जनता के लिए शुरू नहीं किया जा सका।

फ्लाईओवर पर जल्द लगाए जाएंगे संकेतक
जीजी फ्लाईओवर को शुरू करने से पहले सुरक्षा की दृष्टि से संकेतक लगाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी ने यातायात पुलिस ने फ्लाईओवर का हाल ही में निरीक्षण करवाया है। यातायात पुलिस ने पीडब्ल्यूडी को यातायात नियमों के तहत लगाए जाने वाले संकेतक लगाने के लिए सूची सौंप दी है कि कहां किधर कौन से संकेतक लगाए जाएंगे। इन संकेतकों में वाहन की कहां कितनी स्पीड रहेगी, कहां डायर्वजन रहेगा। इन तमाम प्रकार के सुरक्षा की दृष्टि से लगाए जाने वाले संकेतक लगाए जाएंगे।

फ्लाईओवर पर यह कार्य होना शेष
सबसे पहला काम तो मेट्रो के कामों के लिए किया जाने वाला वह ढ़ांचा है। उसके हटाने के बाद वहां रोड बनाई जाना है। इस काम को करने में पीडब्ल्यूडी को कम से कम आठ दिन लगेंगे। इसके बाद गणेश मंदिर से लेकर एमपी नगर थाने की तरफ की लेन शुरू हो पाएगी। इसके अलावा गायत्री मंदिर की तरफ सड़क निर्माण कार्य शेष रह गया है। यह काम फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद तक जारी रहेगा। इधर आरई वाल का कार्य किया शेष चल रहा है। इसके के पूरा होने के बाद रोड का निर्माण होगा।

एक नजर में फ्लाईओवर
20 दिसंबर 2020 शुरू हुआ प्रोजेक्ट
2734 मीटर फ्लाईओवर की लंबाई
 15 मीटर फ्लाईओवर की चौड़ाई
92 पिलर पर बनाया फ्लाईओवर
95 प्रतिशत सिविल वर्क पूर्ण
126 करोड़ प्रोजेक्ट की लागत

जावेद शकील, सहायक यंत्री, पीडब्ल्यूडी भोपाल फ्लाईओवर का उद्घाटन कब होगा, फिलहाल इसकी तारीख तय नहीं हुई है। मेट्रो 15 अक्टूबर तक रोड से फाउंडेशन वर्क को हटाएगा। इसके बाद आठ दिन लगेंगे सड़क बनाने में। गणेश मंदिर से लेकर एमपी नगर थाने तरफ की लेन को जल्द शुरू किया जा सकता है। यातायात पुलिस निरीक्षण कर चुकी है।

admin

Related Posts

श्रमिकों की मेहनत से ही विकास संभव, वे एमपी के सच्चे निर्माता हैं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

श्रमिक मध्यप्रदेश को गढ़ने वाले सच्चे सेवक, इनकी मेहनत ही विकास की है बुनियाद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सरकार हर परिस्थिति में श्रमिकों के साथ प्रदेश के 7227 श्रमिक हितग्राहियों…

सेना की जमीन पर अतिक्रमण: MP में सबसे ज्यादा, यूपी दूसरे स्थान पर, 11,152 एकड़ पर कब्जा

भोपाल  केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में फैली लगभग 18 लाख एकड़ रक्षा भूमि में से करीब 11,152 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण हो चुका है। यह जानकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेनिस की दुनिया में डोडिन की वापसी ने मचाई हलचल, कमाई के लिए अपनाया अनोखा रास्ता

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
टेनिस की दुनिया में डोडिन की वापसी ने मचाई हलचल, कमाई के लिए अपनाया अनोखा रास्ता

रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील: ग्रीन पर ₹25.20 करोड़ की बोली, बने IPL के सबसे महंगे विदेशी सितारे

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील: ग्रीन पर ₹25.20 करोड़ की बोली, बने IPL के सबसे महंगे विदेशी सितारे

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव, कमिंस की वापसी, 2 खिलाड़ी टीम से बाहर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव, कमिंस की वापसी, 2 खिलाड़ी टीम से बाहर

IPL ऑक्शन से पहले सरफराज खान ने मचाया हंगामा, 15 गेंदों में अर्धशतक से सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकीं

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL ऑक्शन से पहले सरफराज खान ने मचाया हंगामा, 15 गेंदों में अर्धशतक से सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकीं

अर्जुन रणतुंगा की बढ़ीं मुश्किलें: श्रीलंका के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान का नाम तेल घोटाले में सामने आया

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
अर्जुन रणतुंगा की बढ़ीं मुश्किलें: श्रीलंका के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान का नाम तेल घोटाले में सामने आया

IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस