भारत में सितंबर में व्हाइट कॉलर नौकरियों में 6 प्रतिशत की वृद्धि, आईटी क्षेत्र में बढ़े अवसर

नई दिल्ली
भारत में व्हाइट-कॉलर हायरिंग एक्टिविटी में सितंबर में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई। इस तेजी की वजह आईटी और एफएमसीजी क्षेत्र में क्रमश: 18 प्रतिशत और 23 प्रतिशत नौकरियों का बढ़ना रहा। यह जानकारी शुक्रवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) से जुड़ी नौकरियों में भी 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो कि टेक टैलेंट की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स के अनुसार, भारत का लीडिंग व्हाइट-कॉलर हायरिंग एक्टिविटी इंडीकेटर सितंबर में 2,727 अंक तक पहुंच गया। टेक के साथ तेल और गैस जैसे क्षेत्रों को लेकर मजबूत वृद्धि देखी गई। वहीं, दिलचस्प बात यह रही कि गैर-पारंपरिक आईटी हब में भी वृद्धि दर्ज हुई है।

जयपुर में आईटी नौकरियों में सालाना आधार पर 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कोलकाता में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस क्षेत्र में 16 वर्ष से अधिक अनुभव वाले पेशेवरों की भर्ती में सालाना आधार पर 35 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। यूनिकॉर्न और विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियां इस वृद्धि का नेतृत्व कर रही थी, जिनकी वृद्धि क्रमशः 16 प्रतिशत और 14 प्रतिशत थी।

एफएमसीजी क्षेत्र में, मुंबई और बेंगलुरु प्रमुख ड्राइवर के रूप में उभरे। इन शहरों में एफएमसीजी भूमिकाओं में क्रमशः 49 प्रतिशत और 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 16 वर्ष से अधिक अनुभव वाले एफएमसीजी पेशेवरों की नियुक्ति में 70 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई, जो इस क्षेत्र में वरिष्ठ प्रतिभाओं की मजबूत मांग को दर्शाता है। वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) ने नियुक्तियों में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

नौकरी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी डॉ. पवन गोयल ने कहा, "हायरिंग एक्टिविटी में 6 प्रतिशत की समग्र वृद्धि उत्साहजनक है, लेकिन सबसे अधिक उत्साहजनक बात यह है कि भर्ती में धीमेपन के बाद हम तकनीकी क्षेत्र में मजबूत सुधार देख रहे हैं।"

  • admin

    Related Posts

    गर्मी से राहत कब? केरल में लेट पहुंचा मॉनसून, UP में बारिश के संकेत शुरू

    नईदिल्ली मॉनसून कहां है और कब तक दस्तक देगा। भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में यही सवाल जारी है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग…

    बंदर अब्बास से भड़का ईरान, IRGC ने अमेरिकी ठिकानों पर बरसाए हमले

       तेहरान अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता लगातार विफल होती नजर आ रही है. इसी बीच ईरानी की IRGC ने दावा किया है कि उसने बंदर अब्बास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 0 views
    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 1 views
    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा