गोविंदा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज हुए, मीडिया से बात करते हुए सभी फैन्स का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस मुश्किल समय में उनके लिए प्रार्थना की थी

मुंबई
 बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) को 4 अक्टूबर की दोपहर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 1 अक्टूबर के अपने लाइसेंसी पिस्तौल को साफ करते हुए गोविंदा को गलती से पैर में गोली लग गई थी। इस घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल गोविंदा को अब डॉक्टर्स ने डिस्चार्ज कर दिया है। हॉस्पिटल से बाहर आने के बाद गोविंदा ने मीडिया से बात करते हुए उन सभी फैन्स का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस मुश्किल समय में उनके लिए प्रार्थना की थी।

हॉस्पिटल से निकलने के बाद गोविंदा को व्हील चेयर पर देखा गया। गोविंदा का हंसता हुआ चेहरा देखने के बाद फैन्स ने राहत की सांस ली है। गोविंदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं अपने सभी फैन्स और शुभचिंतकों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। मैं उन लोगों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने जगह-जगह मेरे जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।' बाहर निकलते हुए गोविंदा ने हंसते हुए अपने सभी फैन्स को फ्लाइंग किस दी। बता दें डॉक्टरों ने 60 वर्षीय एक्टर को कम से कम छह सप्ताह तक बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी है।

बताते चलें गोविंदा 1 अक्टूबर के दिन सुबह-सुबह अपनी पिस्तौल को साफ कर रहे थे। अचानक उनके हाथ से पिस्तौल पिसल गई और गोविंदा के पैर में गोली लग गई। डॉक्टर्स ने तुरंत गोविंदा का इलाज कर गोली को पैर से बाहर निकाल दिया था। लगभग 4 दिनों से अस्पताल में गोविंदा भर्ती थे। अब गोविंदा को कुछ हफ्तों तक घर में आराम करने के लिए कहा गया है। गोविंदा की पत्नी सुनीता ने यह भी कहा कि वो गोविंदा को देखने के लिए ज्यादा लोगों को अनुमति नहीं देंगे क्योंकि इससे इन्फेक्शन फैल सकता है।

गोविंदा को कैसे लगी गोली?
घटना मंगलवार सुबह 4 बजकर 45 मिनट के आसपास की है. गोविंदा कोलकाता के लिए रवाना हो रहे थे. घर से निकलने से पहले एक्टर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर केस में रख रहे थे. तभी गन उनके हाथ से छूटकर नीचे गिरी. इस दौरान मिसफायर हुआ और एक्टर के पैर में 1 गोली लगी. मालूम हो, रिवॉल्वर में 6 गोलियां लोड थीं. फायरिंग की आवाज सुनते ही घर पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए.

घटना के वक्त पत्नी सुनीता घर पर मौजूद नहीं थीं. वो कोलकाता में थीं. मुश्किल वक्त में गोविंदा के परिवारवाले उन्हें अस्पताल में मिलने पहुंचे थे. कश्मीरा शाह, आरती सिंह, गोविंदा के भांजे और भाई तुरंत अस्पताल में उनका हालचाल लेने पहुंचे थे. विदेश में होने के कारण कृष्णा अभिषेक मामा से मिलने अस्पताल नहीं जा सके थे.

गोविंदा ने ICU से फैंस को भेजा था वॉइस मैसेज
गोविंदा पर गोली लगने की खबर सुनकर उनके फैंस परेशान हो गए थे. तब एक्टर ने सभी को दिलासा देने के लिए आईसीयू से अपना वॉइस मैसेज रिलीज किया था. ऑडियो में एक्टर ने कहा था- मैं अब खतरे से बाहर हूं. गलती से गोली चल गई थी. बाबा का आशीर्वाद है. मैं अपने डॉक्टर्स का धन्यवाद करता हूं. अपने फैंस का भी मैं आभारी हूं. आप सब लोगों का आशीर्वाद, मां-बाबा का आशीर्वाद और बाबा की कृपा से जो गोली लगी थी वो निकाल दी गई है. मैं धन्यवाद करता हूं आप सभी का.  

पुलिस ने रिवॉल्वर कांड पर क्या फैसला दिया?
क्योंकि फायरिंग का केस है इसलिए पुलिस ने अपनी तरफ से पूरी जांच की. डीसीपी दीक्षित गेदाम के मुताबिक, ये मामला सिर्फ एक हादसा है. कोई साजिश या गड़बड़ी उन्हें नहीं दिखी. इसलिए अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस ने इस केस को अपनी डायरी में बस इंसीडेंट रिपोर्ट किया है. जिस बंदूक से गोली चली थी वो गोविंदा की अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर है. उनके परिवारवालों का पुलिस ने बयान दर्ज किया है. लेकिन अभी तक गोविंदा का स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं किया गया है. 

admin

Related Posts

ट्रेलर आउट: ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान के साथ तीन हीरोइनें, 15 मई को रिलीज

आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिंग वापस लेकर थिएटर्स में जल्द आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' आने वाली है, जिसका बीते दिन ट्रेलर रिलीज किया…

कपिल शर्मा के कैफे के बाहर गोलियां, बिश्नोई गैंग बोला—हम जिम्मेदार, दी खुली धमकी

कनाडा बीते 2 मई को कनाडा में कपिल शर्मा के मशहूर 'कैप्स कैफे' के बगल वाले रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची