विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप: पुरुषों की फायर पिस्टल स्पर्धा में भारत ने एक और स्वर्ण पदक जीता

लीमा (पेरू)
मुकेश नेलवल्ली, राजवर्धन पाटिल और हरसिमर सिंह रत्था की भारतीय टीम ने आईएसएसएफ विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

भारत का यह इस प्रतियोगिता में 11वां स्वर्ण पदक है। वह कुल 16 पदक लेकर पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। भारत ने एक रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। चीन तीन स्वर्ण और एक रजत पदक लेकर दूसरे स्थान पर है। मुकेश का यह प्रतियोगिता में चौथा स्वर्ण पदक है। उन्होंने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक भी जीता था। मुकेश और राजवर्धन दोनों ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई लेकिन वहां वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। राजवर्धन फाइनल में चौथे जबकि मुकेश पांचवें स्थान पर रहे।

पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में परीक्षित सिंह बराड़ ने 623.0 का स्कोर बनाकर भारतीय खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शिवेंद्र बहादुर सिंह 618.4 के स्कोर के साथ 14वें जबकि वेदांत नितिन वाघमारे 613.2 के स्कोर के साथ 24वें स्थान पर रहे।

  • admin

    Related Posts

    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से 12 अप्रैल को होगा। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम…

    LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

    नई दिल्ली  लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को मुकुल चौधरी के रूप में एक नया स्टार मिल गया है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 0 views
    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 0 views
    LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

    मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

    आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 0 views
    आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह

    26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

    पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?