किरण करकेट्टा ने “मैं भी हूं अभिमन्यु” अभियान का शुभारंभ किया, पूरे जिले में आगामी 9 अक्टूबर तक जारी रहेगा

शहडोल

 मध्य प्रदेश की शहडोल पुलिस द्वारा महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ शहडोल रेंज डीआईजी सविता सुहाने और एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल किरण करकेट्टा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में “मैं भी हूं अभिमन्यु” अभियान का शुभारंभ किया गया जोकि पूरे जिले में आगामी 9 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं और बच्चों में लैंगिक समानता और महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है।

अभियान का उद्देश्य

इसके अलावा, इसका उद्देश्य महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान, महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाना, शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी देना, उनके दुष्परिणाम से अवगत कराना, समय-समय पर बच्चों को क्रियाकलापों का आकलन करना, दुष्परिणाम से अवगत कराना, प्रारंभिक अवस्था में प्रत्येक महिला के प्रति सम्मान और आदर की दृष्टिकोण रखते हुए प्रोत्साहित करना, युवा वर्ग को महिला अधिकारियों के प्रति अवगत करना, महिलाओं को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता, वर्तमान में तकनीक के माध्यम से समाज में अश्लीलता को दूर करना है।

इन लोगों की सहभागिता

इस अभियान को स्कूल, कॉलेज के छात्र-शिक्षक, झुग्गी बस्ती, मजदूर वर्ग, कंडक्टर/ड्राइवर, सरकारी संस्थाएं के लिए लक्षित किया गया है। साथ ही, वाद-विवाद प्रतियोगिता, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, समूह चर्चा, लघु फिल्म का प्रदर्शन और मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। इसके तहत, प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरित किया जाएगा। बता दें कि इस अभियान में स्कूल और शिक्षा विभाग, खेल और युवा कल्याण विभाग, संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग, पंचायत और ग्रामीण विकास परिवहन विभाग, महिला और बाल विकास विभाग सहित एनजीओ शामिल है।

admin

Related Posts

MP में LPG संकट, होटल में गैस खत्म; इंदौर-भोपाल में इंडक्शन पर पक रहा खाना, घरेलू सिलेंडर के लिए 8 घंटे लंबी कतार

भोपाल   प्रदेश के कई जिलों में घरेलू गैस की किल्लत अब आम लोगों की परेशानी बढ़ाने लगी है. शहडोल से लेकर जबलपुर तक गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही…

मिशन वात्सल्य के अंतर्गत आयोजित हुआ जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  सिवनी  मिशन वात्सल्य अंतर्गत संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल द्वारा जारी प्रशिक्षण कैलेंडर के अनुपालन में महिला एवं बाल विकास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 1 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान