केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी के प्राचार्य को दी गई भावभीनी विदाई

चिरमिरी.
केन्द्रीय विद्यालय चिरमिरी के प्राचार्य एन.के.सिन्हा सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ-साथ प्रबुद्ध जनों ने प्राचार्य सिन्हा को भावपूर्ण विदाई दी। सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर उनके सेवाकाल की चर्चा की। इस अवसर पर एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के महाप्रबंधक एवं केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नवनीत श्रीवास्तव ने सिन्हा को शाल-श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी।

इस दौरान सभी वक्ताओं द्वारा सिन्हा को योग्य और अनुभवी प्राचार्य बताते हए उनके कार्य की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति उपरांत भी सिन्हा अपने अनुभवों से शिक्षा जगत को लाभान्वित करते रहेंगे, विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनके कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, हम सभी कार्यरत शिक्षकों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में बने रहेंगे। वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक आजीवन ज्ञान की धारा से जुड़ा रहता हैं। वे विद्यालय और पद से निवृत हो सकते है, लेकिन शिक्षा सेवा से कभी निवृत नहीं हो सकते है।  

इस दौरान प्राचार्य सिन्हा के पिता अजय कुमार सिन्हा, एवं परिवार के अन्य सदस्यगण, केवि बैकुंठपुर के प्राचार्य अवनी प्रकाश, केवि झगराखंड के प्राचार्य भोलेंद्र श्रीवास्तव, डीपी चौबे, टायसन कुशवाह, चन्दन कुमार, सहायक प्राध्यापक डॉ राम किंकर पाण्डेय, डॉ विनीता पाण्डेय, आशीष मद्धेशिया के अलावा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पॉल उदय अरोंग, निशांत कुमार सिंह, श्रीमती अंजू वर्मा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    सुरक्षा में बड़ी चूक: बिशुनपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 15 अपचारी बालक फरार, कई पर गंभीर अपराधों के आरोप

    अंबिकापुर अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से बुधवार रात 15 अपचारी बालक फरार हो गए. फरार होने से पहले किशोरों ने ड्यूटी पर…

    भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

    रायपुर. प्रदेश में नशामुक्ति के प्रति व्यापक जनजागरण एवं सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित भारत माता वाहिनी योजना के तहत प्रभावी पहल की जा रही है। राज्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर