बेहतरीन नींद के लिए करें इन तेलों से पैर के तलवों की मालिश

पैरों के तलवों की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है और मांसपेशियां उत्तेजित हो जाती हैं, जिससे तनाव, थकान और नींद की समस्या जैसी परेशानियां दूर होती हैं। जिन लोगों की एड़ियां हमेशा फटी रहती हैं। उनके लिए भी तेल मालिश काफी मददगार साबित होती है।

आजकल लोग सुकून भरी नींद पाने के लिए जाने कौन-कौन से तरीके अपनाते हैं लेकिन भाग दौड़ भरी जिंदगी और काम के प्रेशर के कारण लोगों को अनिद्रा की शिकायत हो जाती है, जिसकी वजह से पूरी रात नींद नहीं आती और दिन में इसके साइड इफेक्ट्स भी नजर आते हैं। वहीं, कई लोग मोबाइल को देखकर देर रात तक जागते हैं और उन्हें अनिद्रा की शिकायत होने लगती है।

सही तरीके से लाइफस्टाइल चलाने के लिए कम तनाव और सुकून भरी नींद बेहद जरूरी होती है। हेल्थ एक्सपर्ट भी पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं। जिन लोगों को शारीरिक थकान, पैरों में दर्द, अनिद्रा और तनाव की परेशानी बनी रहती है। उन्हें रात में सोने से पहले अपने पैरों के तलवों की मालिश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

डॉक्टर तेजस्विनी, नेचुरोपैथ के मुताबिक, रात में नींद ना आने पर तेल से पैरों के तलवों की मालिश करने से अच्छी नींद आती हैं। पैरों की मालिश करने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हमारी बॉडी रिलैक्स महसूस करती है। लेकिन कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं कि पैरों के मसाज के लिए आखिर कौन सा ऑयल सबसे अच्छा होता है।

सरसो का तेल
सरसों के तेल को आयुर्वेद में भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी बताया गया है। पैरों में इस तेल की मालिश करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन की स्पीड बेहतर होती है। इसके मालिश से पीरियड्स के दौरान पेट में होने वाले दर्द और ऐंठन की शिकायत दूर होती है। इनसोम्निया की समस्या होने पर गुनगुना सरसों के तेल की मालिश करने से आराम मिलता है। वहीं एंग्जायटी और स्ट्रेस को दूर भगाने में यह मददगार माना जाता है।

बादाम का तेल
बादाम के तेल से अगर पैरों की मसाज की जाए तो तनाव से छुटकारा मिलता है और डिप्रेशन को दूर किया जा सकता है। मानसिक शांति के लिए रोजाना इस तेल से अपने पैरों के तलवे की मालिश करें। इससे कई अन्य फायदे भी मिलेंगे।

नारियल का तेल
नारियल तेल से पैरों की मालिश करने से मेंटल हेल्थ में सुधार होता है और चिंता, अवसाद, तनाव जैसी समस्याओं से निजात मिलती है। इसके साथ ही मांसपेशियों या पैरों में दर्द और ऐंठन होने पर इस तेल को लगाने से आपको काफी आराम महसूस होगा।

तिल का तेल
मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक तनाव और अनिद्रा को दूर करने के लिए सोने से पहले इस तेल से रोजाना अपने पैरों के तलवों की मालिश करें। इसमें टायरोसिन अमीनो एसिड होता है, जो सेरोटोनिन हार्मोन को बढ़ावा देता है, जो एक हैप्पी हार्मोन होता है। इससे आपका मूड अच्छा होता है, गहरी नींद आती है और आप तनाव मुक्त होते हैं।

लैवेंडर ऑयल
इस तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। ‌पैरों की मालिश के लिए इसका इस्तेमाल करना दवा की तरह आराम दिलाएगा। चिंता, तनाव, थकान को कम करने में यह मददगार होता है। अनिद्रा को दूर करने के लिए यह सबसे अच्छे नेचुरल ट्रीटमेंट में से एक है। इसके साथ-साथ जिन लोगों के बाल ज्यादा झड़ते हैं। उनके लिए भी यह सिद्ध उपाय साबित हो सकता है। इससे ब्लड सरकुलेशन अच्छा होता है।

 

admin

Related Posts

इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

समय के साथ चेकअप जरूरी है सेहत के लिए

अच्छा स्वास्थ्य सबकी चाहत होती है। बहुत से लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योगा, सैर, जिम, व्यायाम, तैराकी आदि नियमित रूप से करते रहते हैं। बहुत कम लोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 4 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?