आवंटन समिति अध्यक्ष हों पर भी सरकारी गाड़ी-आवास से दूर, राजस्थान कैबिनेट तक पहुंचे मंत्री किरोड़ी लाल

जयपुर.

मौजूदा भजनलाल सरकार में बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ सब कुछ ठीक नहीं है। मंत्री पद से इस्तीफा देने के चलते सरकारी दफ्तर से पहले ही दूरी बना रखी है, दूसरी तरफ उन्हें जो मंत्री श्रेणी वाला सरकारी बंगला आवंटित है उसमें भी वे शिफ्ट नहीं हो पा रहे क्यूंकि बंगला खाली नहीं है।

ऐसा नहीं है कि किरोड़ी लाल मीणा को आवास आवंटित नहीं हुआ। खुद किरोड़ी लाल मीणा ही आवास आवंटन समिति के अध्यक्ष हैं, लेकिन दिक्कत यह है कि उन्हे आवंटित आवास में अब भी पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत का परिवार रहता है। भजनलाल सरकार की तरफ से 14 जनवरी को 17 मंत्रियों को राजकीय आवास आवंटन किया गया था। इसके बाद 9 फरवरी को 6 मंत्रियों को सरकारी बंगलों का आवंटन हुआ, जिसमें खुद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा को 14 सिविल लाइंस आवंटित किया गया। गौरतलब है कि यह बंगला पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की मृत्यु के बाद उनके परिजनों के पास है। जिसमें बीजेपी के पूर्व विधायक नरपत सिंह राजवी का परिवार रहता है। अब बार-बार किरोड़ी लाल मीणा के लिए सरकारी आवास आवंटन को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग में मशक्कत जारी है। मशक्कत इसे लेकर भी है कि यदि किरोड़ी लाल को आवंटित 14 सिविल लाइंस खाली नहीं हो पाया तो, उन्हें सरकारी आवास कहां पर दिया जाए ? इसका कारण यह है कि कैबिनेट मंत्री के हिसाब से उनकी श्रेणी का सरकारी आवास कमोबेश उपलब्ध नहीं है। सिविल लाइंस में तो इसकी उपलब्धता लगभग शून्य है और गांधीनगर व अन्य स्थानों पर भी उपलब्धता की समस्या है।

admin

Related Posts

RAS Result 2024: बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने किया राजस्थान आरएएस में टॉप, फाइनल रिजल्ट जारी

जयपुर  राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक परीक्षा, RAS-2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो कैंडिटे्स 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुए RPSC RAS…

PWD को फटकार, 30 दिन में बहू को नियुक्ति देने का कोर्ट का निर्देश

जयपुर राजस्थान में अब अनुकंपा नियुक्ति को लेकर 'बहू और बेटी' के बीच का कानूनी फर्क खत्म हो गया है. हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक आदेश में स्पष्ट कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 2 views
IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 2 views
आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 3 views
IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 1 views
शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके