नवरात्र के दौरान यात्रियों को परेशानी, नर्मदा एक्सप्रेस, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस सहित 22 ट्रेनें कैंसल

भोपाल
नवरात्र में अगर आप भोपाल से रायपुर और लखनऊ की ओर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो रेल यात्रा में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ेगा। इसका मुख्य कारण यह है कि पश्चिम मध्य रेल जोन से जाने वाली 22 ट्रेनों को निरस्त किया गया।

वहीं इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में तीसरी रेल लाइन परियोजना का कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमाडलिंग का कार्य चल रहा है। इसके कारण से 22 यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
 

यह ट्रेन रहेंगी रद्द
    ट्रेन (18235) भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस – 2 से 12 अक्टूबर
    ट्रेन (18236) बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस – 30 सितंबर से 10 अक्टूबर
    ट्रेन (11265) जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस – 2 से 11 अक्टूबर
    ट्रेन (11266) अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस – 3 से 12 अक्टूबर
    ट्रेन (18247) बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस – 1 से 9 अक्टूबर
    ट्रेन (18248) रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस – 2 से 10 अक्टूबर
    ट्रेन (11751) रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस – 4, 7, 9 और 11 अक्टूबर
    ट्रेन (11752) चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस – 5, 8, 10 एवं 12 अक्टूबर
    ट्रेन (06617) कटनी-चिरमिरी एक्सप्रेस – 2 से 11 अक्टूबर
    ट्रेन (06618) चिरमिरी-कटनी एक्सप्रेस – 3 से 12 अक्टूबर

पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली निरस्त ट्रेन
    ट्रेन (18233) इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस – 1 से 12 अक्टूबर
    ट्रेन (18234) बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस – 30 सितंबर से 11 अक्टूबर
    ट्रेन (12535) लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस – 3, 7 एवं 10 अक्टूबर
    ट्रेन (12536) रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस – 4, 8 एवं 11 अक्टूबर
    ट्रेन (22867) दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस – 4, 8 एवं 11 अक्टूबर
    ट्रेन (22868) निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस – 5, 9 एवं 12 अक्टूबर
    ट्रेन (18203) दुर्ग-कानपूर एक्सप्रेस – 6 एवं 8 अक्टूबर
    ट्रेन (18204) कानपूर-दुर्ग एक्सप्रेस – 7 एवं 9 अक्टूबर
    ट्रेन (18213) दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस – 6 अक्टूबर
    ट्रेन (18214) अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस – 7 अक्टूबर
    ट्रेन (18205) दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस – 3 एवं 10 अक्टूबर
    ट्रेन (18206) नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस – 5 एवं 12 अक्टूबर

रानी कमलापति-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में चार कोच अतिरिक्त लगेंगे
यात्रियों की सुविधा व प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए ट्रेन 01661-01662 रानी कमलापति-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है। इस ट्रेन में स्थायी रूप से दो शयनयान श्रेणी (स्लीपर) और दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी थर्ड) के अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यह अतिरिक्त कोच 01661 रानी कमलापति-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल में 26 अक्टूबर से तथा ट्रेन 01662 दानापुर-रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल में 27 अक्टूबर से प्रारंभिक स्टेशन से गंतव्य के लिए लगाए जाएंगे। ऐसे में 288 अतिरिक्त यात्रियों को फायदा होगा।

admin

Related Posts

प्रदेश के विद्यार्थियों ने देखी उत्तर-पूर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जीवन शैली

भोपाल.  "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम अंतर्गत मध्यप्रदेश एवं नागालैंड के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक समन्वय को बनाने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक्सपोज़र विज़िट” का आयोजन किया गया।…

पत्नी ने कराई पति की हत्या, फिर रो-रोकर किया ड्रामा; ‘कातिल’ बीवी का वीडियो हुआ वायरल

धार  मध्य प्रदेश के धार में एक पत्नी ने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह अपने पति की हत्या कर दी. दो दिन पहले हुई घटना में पुलिस के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 1 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें