शासकीय छुट्टी के बावजूद बच्चों को बुलाया स्कूल, हिंदू संगठन ने इसाई धर्म को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

अंबिकापुर

सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की मनमानी का मामला सामने आया है. आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पूरे देश में शासकीय अवकाश होता है, लेकिन इस अवसर पर भी सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए स्कूल प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं को स्कूल बुलाया था. इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन ने स्कूल में पहुंचकर पूछताछ की और स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी दी. मामले को लेकर आक्रोशित हिंदू संगठन ने स्कूल प्रबंधन पर इसाई धर्म को बढ़ावा देने के लिए स्कूली बच्चों को धर्म का पाठ पढ़ाने का गंभीर आरोप लगाया है.

युवा मोर्चा कार्यकर्ता दीपक यादव ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर कॉन्वेंट स्कूल में पूरा भारत बंद है. हम सफाई अभियान में जुटे हुए थे. इसी दौरान हमें सूचना मिली कि कॉन्वेंट बच्चों को ड्रेस में बुलाया गया है. हमने पूछताछ की, तो स्कूल के गार्ड और प्रिंसिपल ने कहा गया कि हम आज कुछ एक्सट्रा एक्टिविटी के लिए बच्चों को बुलाए हैं. वहीं क्या एक्स्ट्रा एक्टिविटी कराई जा रही है, तो प्रिंसिपल ने जानकारी देने से मना कर दिया और कहा कि हमने सिर्फ अपनी कम्यूनिटी (इसाई) के कुछ बच्चों को ही बुलाया है. जबकि इन बच्चों में हमारी एक परिवार की हिंदू बच्ची भी स्कूल में मौजूद थी. जिसके बाद हमने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग और प्रशासन को जानकारी दी.

दीपक यादव ने स्कूल पर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्मिल स्कूल को लेकर लगातार विवाद बना रहता है. इस स्कूल में धर्म का खेल जारी है यानी बच्चों का ब्रेन वॉश कर उन्हे इसाई धर्म में प्रवेश कर करवाने की कोशिश कर रहे हैं.

बता दें, कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल एक इसाई धर्म का स्कूल है, जो अक्सर विवादों में बना रहता है. इस बार भी इसकी मनमानी ने स्कूल प्रबंधन पर कई सवाल उठा दिए हैं. मामले की शिकायत मिलते ही शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें जांच करने स्कूल पहुंची. प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल में उपस्थित बच्चों को वापस घर भेज दिया है.

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने बताया कि कलेक्टर के सख्त निर्देश हैं कि आज गांधी जयंती के अवसर पर अगर स्कूल संचालित किया जा रहा है, तो यह गलत है. स्कूल प्रशासन ने भी अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है. वहीं धर्म विवाद को लेकर कहा कि इस मामले को लेकर कहा कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

  • admin

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव कार्यशाला में वर्चुअली हुए शामिल, फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी

    रायपुर पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध…

    भिलाई में हाईवोल्टेज ड्रामा, अश्लील मैसेज से नाराज़ महिला ने CEO को बीच सड़क पीटा

    भिलाई भिलाई में मारुति सुजुकी शोरूम के सीईओ पर महिला कर्मचारी ने स्याही फेंक दी। छेड़छाड़ से परेशान महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने सीईओ को थप्पड़ जड़ दिया और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी