गांधी जयंती पर विवादों में घिरे सीएम सिद्धारमैया, जूते उतरवाने का वीडियो हो रहा वायरल

बेंगलुरु
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया फिर विवादों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए है और वो कर्नाटक के CM के पैरों से जूते उतार रहा है. इस वीडियो के सामने आने पर राजनीति भी गरमा गई है. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस के मन में देश के लिए कोई सम्मान नहीं है और वो राष्ट्रीय ध्वज का भी सम्मान नहीं करती है.

कर्नाटक बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, सिद्धारमैया अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम पड़ाव पर हैं, उन्हें कुर्सी बचाए रखने की चिंता है तो वो राष्ट्रीय ध्वज थामकर भी मंत्रमुग्ध हैं.

महात्मा गांधी को नमन करने पहुंचे थे सीएम सिद्धारमैया

दरअसल, सीएम सिद्धारमैया बुधवार सुबह गांधी भवन में महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन करने पहुंचे थे. मौके पर मौजूद एक कार्यकर्ता को देखा जा रहा है कि वो सिद्धारमैया के जूते उतारने में मदद कर रहा है. इस दरम्यान उस कार्यकर्ता के हाथ में तिरंगा है और वो जमीन से टकरा रहा है. यह देखकर एक अन्य व्यक्ति ने कार्यकर्ता के हाथों से झंडा हटाया और उसे अपने हाथ में ले लिया.

वहीं, सीएम सिद्धारमैया जब गांधी जयंती समारोह में हिस्सा ले रहे थे, तभी मामूली आग लगने की घटना हुई. सीएम की शर्ट में हल्की आग लग गई. हालांकि, सुरक्षा कर्मी ने देख लिया और तुरंत उसे बुझा दिया. किसी को चोट नहीं आई.

MUDA प्लॉट को लेकर विवादों में आए सिद्धारमैया

इससे पहले कर्नाटक में MUDA प्लॉट स्कैम को लेकर विवाद बढ़ा था और सिद्धारमैया को अपनी पत्नी के नाम अलॉट प्लॉट वापस लौटाने पड़े थे. सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ ईडी ने MUDA स्कैम मामले में FIR दर्ज कर ली है. सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मेरी पत्नी पार्वती ने MUDA (मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण) द्वारा अधिग्रहित भूमि के लिए मुआवजे के रूप में दिए गए प्लॉट्स को बिना किसी भूमि अधिग्रहण के वापस कर दिया है. सीएम ने कहा कि विपक्षी दलों ने राजनीतिक प्रतिशोध के तहत मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाकर मेरे परिवार को विवाद में घसीटा है और राज्य के लोग इस बात से वाकिफ हैं.

जानें कब दर्ज हुआ था केस
कर्नाटक के राज्यपाल ने16 अगस्त को इस घोटाले में सिद्धारमैया के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। सिद्धारमैया ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट की शरण ली थी, लेकिन अदालत ने 24 सितंबर को जांच के आदेश को सही बताया है। अब सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती ने सभी 14 विवादित प्लाट प्राधिकरण को वापस लौटाने की पेशकश की है। वहीं सिद्धारमैया ने उम्मीद जताई है कि सत्य की जीत होगी।

'नफरत की राजनीति'सीएम ने कहा था कि पार्वती अपने परिवार तक ही सीमित थीं लेकिन नफरत की राजनीति के कारण उन्होंने मानसिक यातना झेली। सिद्धारमैया ने एक पोस्ट में कहा कि मेरी पत्नी पार्वती ने मैसूर में MUDA द्वारा जब्त की गई जमीन के मुआवजे के रूप में मिली जमीनें वापस कर दी हैं। मेरा रुख इस अन्याय के आगे झुके बिना लड़ने का था, लेकिन मेरे खिलाफ चल रही राजनीतिक साजिश से परेशान मेरी पत्नी ने इस जमीन को वापस करने का फैसला किया है, जिससे मैं भी हैरान हूं।

 

admin

Related Posts

एमपी में बीजेपी की नई जंबो टीम, 11 विधायकों और दो पूर्व मंत्रियों को मिला बड़ा दायित्व

भोपाल  मध्यप्रदेश भाजपा ने मीडिया में पार्टी का पक्ष प्रमुखता से रखने के लिए अब तक की सबसे लंबी मीडिया टीम बनाई है। 89 सदस्यों की नई जंबो टीम की …

तमिलनाडु में सियासी दांव, 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, बड़े नाम शामिल

चेन्नई  तमिलनाडु की राजनीति में बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए चुनावी माहौल को अचानक गर्म कर दिया है. पार्टी ने 27 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह