पितृमोक्ष अमावस्या देहरी घाट पर स्नान के दौरान पांच लोग डूब, तीन की जान बचाई, दो की तलाश जारी

 सीहोर
 सीहोर और शाजापुर जिले की सीमा पर बहने वाली पार्वती नदी में पितृमोक्ष अमावस्या पर स्नान करने पहुंचे पांच लोग डूब गए। इनमें से तीन लोगों को तो तुरंत बचा लिया गया, लेकिन दो लोग गहरे पानी में डूब गए। रेस्क्यू टीम उनकी तलाश में जुटी है। घटना पार्वती और अजनाल नदी के संगम पर बुधवार सुबह घटित हुई। जो दो युवक गहरे पानी में डूब गए, वो रिश्ते में मामा-भांजा हैं। पुलिस और एनडीआरफ की टीम उनकी तलाश में जुट गई है।

हादसा ग्राम पंचायत अमलाहा के पास देहरी घाट पर सुबह करीब 8 बजे हुआ। पितृमोक्ष अमावस्या होने के कारण नदियों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिनके साथ घटना घटित हुई, वे पांचों युवक पितृमोक्ष अमावस्या पर स्नान के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान गहराई में चले गए। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं। कालापीपल के रहने वाले कृपाल मेवाड़ा (30) और उसका भांजा बीरबल मेवाड़ा (19) लापता हैं। बचाए गए तीन लोगों को सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो जिलों की सीमा पर है देहरी घाट
पार्वती नदी ने देहरी घाट पर जहां यह हादसा हुआ, वहां दो जिलों की सीमा लगती है। नदी के एक तरफ शाजापुर जिला और दूसरी तरफ सीहोर जिला लगता है। पितृमोक्ष अमावस्या को लेकर बुधवार सुबह से ही देहरी घाट पर स्नान के लिए आए लोगों की भीड़ लगी है। आसपास के कई गांवों के लोग नदी में स्नान करने पहुंचे हैं।

admin

Related Posts

भोपाल के भदभदा घाट पर त्विषा पंचतत्व में विलीन, भाई मेजर हर्षित ने दी मुखाग्नि

भोपाल.  नोएडा से भोपाल में विवाह के बाद आई 31 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है। अब इस हाई-प्रोफाइल…

UPSC Prelims: जलती सड़क, नंगे पैर अभ्यर्थी और लंबा पेपर; परीक्षा केंद्रों पर दिखा संघर्ष

ग्वालियर. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार को ग्वालियर शहर के 21 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई। अभ्यर्थियों की थ्री लेयर चेकिंग के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी