मेरठ : मेडिकल कॉलेज स्टाफ से मारपीट, 250 रेजिडेंट डॉक्टर्स का इस्तीफा, इमरजेंसी

मेरठ
 उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार देर रात अस्पताल की इमरजेंसी में एक महिला मरीज की मौत हो गई। इसको लेकर तीमारदारों ने जूनियर डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। एक जूनियर डॉक्टर ने हंगामा करने से मना किया, जिस पर तीमारदारों और डॉक्टर्स के बीच मारपीट हो गई। इसमे एक जूनियर डॉक्टर का सिर फूट गया। इसके बाद डॉक्टर भड़क गए और डॉक्टरों ने तीमारदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर 250 डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है।

मंगलवार सुबह अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों को पता चला कि आरोपी तीमारदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार करते हुए ओपीडी से बाहर आकर परिसर में धरना शुरू कर दिया। इलाज के लिए आए मरीज एक कमरे से दूसरे कमरे में भटकते रहे, लेकिन उनका उपचार नहीं हो पाया।
250 डॉक्टर ने दिया सामूहिक इस्तीफा

कार्रवाई की मांग को लेकर सभी जूनियर 250 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा देकर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान मेडिकल कॉलेज में एक तीमारदार अपने मरीज लेकर पहुंचा। उपचार न मिलने पर गुस्सा जाहिर करते हुए डॉक्टरों को अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इतना सुनते डॉक्टर भड़क गए और उन्होंने पुलिस के सामने ही तीमारदार की पिटाई करते हुए गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी।
जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे आरोपी

जूनियर डॉक्टरों ने मृत महिला के तीमारदारों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता तब तक काम पर नहीं लौटेंगे। वहीं एसपी सिटी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मृत महिला के बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे ।

admin

Related Posts

दिल दहला देने वाली वारदात में चार बच्चों की हत्या के बाद अब जांच में नए खुलासों की उम्मीद

उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मीरानपुर में चार सगे भाई-बहनों की निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले में रविवार को नया मोड़ सामने आ…

दिल्ली समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, यूपी में 5 दिन बारिश-आंधी का अनुमान; IMD ने जारी किया अलर्ट

उतर प्रदेश उत्तर भारत में कई राज्यों में बारिश और आंधी का दौर चल रहा है। उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों में तेज बारिश से मौसम बदला हुआ नजर आ रहा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह