मोदी सरकार की स्मार्ट मीटर-पीसी की ट्रस्टेड सोर्स से जांच की प्लानिंग, पेजर अटैक से इजरायल ने हिज्बुल्लाह को बनाया निशाना

नई दिल्ली
 भारत सरकार चीन से आने वाले सामानों पर पैनी नजर रखने के लिए तैयार है। जिस तरह पेजर सप्लाई चेन में कमियों का फायदा उठाकर इजरायल ने हिज्बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई की। उस घटना के बाद भारत सरकार बेहद अलर्ट हो गई है। यही वजह है कि केंद्र ने स्मार्ट मीटर, पार्किंग सेंसर, ड्रोन के पुर्जे और लैपटॉप-डेस्कटॉप जैसे सामानों की जांच 'विश्वसनीय स्रोत' से करवाने का प्लानिंग की है। इन इलेक्ट्रिक डिवाइस को ट्रस्टेड सोर्स से जांच की अनिवार्यता के दायरे में लाया जा सकता है। इससे पहले सीसीटीवी के मामले में भी सरकार की ओर से ऐसा ही कदम उठाया गया था।

चीन के सामानों को लेकर अलर्ट सरकार

सरकार का टारगेट उन सामानों पर कड़ी नजर रखना है जो इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) का हिस्सा हैं। ऐसी आशंका है कि भारत के उत्तरी बॉर्डर पार की कंपनियों और एजेंसियों को इन उपकरणों से जरूरी डेटा मिल सकता है। ऐसे में सरकार ने निगरानी कैमरों की सुरक्षा व्यवस्था में खामियों का पता चलने के बाद अब कैमरों की जांच को अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए निर्धारित लैब से जरूरी सर्टिफिकेट लेना होगा। इसके अलावा, कुछ खास पुर्जों को भी एजेंसियों की ओर से सर्टिफिकेशन कराना होगा। उसके बाद ही भारतीय या अन्य निर्माता इनका इस्तेमाल कर पाएंगे।

'सिस्टम ऑन अ चिप' को जांच में लाने की तैयारी

'सिस्टम ऑन अ चिप' या SoC भी जांच के दायरे में है। यह एक इंटीग्रेटेड सर्किट (IC) होता है जो एक ही चिप पर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के ज्यादातर कंपोनेंट्स को समाहित करता है। एक सूत्र ने बताया कि हमारा उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों के लिए एक विश्वसनीय सप्लाई चेन बनाना है क्योंकि हम कोई कमजोर कड़ी नहीं चाहते। जिसका फायदा विदेशी कंपनियां उठा सकें। खासकर जब हमारे आस-पास शत्रुतापूर्ण नेबरहुड हो।

केंद्र सरकार का ये है प्लान

सरकार पहले टैरिफ की दीवार खड़ी करके चीन से आयात रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब उसने तकनीकी मानकों पर जोर देना शुरू कर दिया है। इसका कारण यह है कि WTO के IT Agreement-I (ITAI) के तहत सरकार पर टैरिफ लगाने की सीमाएं हैं। इसके अलावा, चीनी कंपनियां सस्ते उपकरण बनाती हैं और टैरिफ की ऊंची दीवार को पार करके भी बाजार पर अपना कब्जा जमा सकती हैं।

सीसीटीवी के बाद सरकार का अगला प्लान

जिस तरह सीसीटीवी के लिए अनिवार्य मानकों को पहले सरकारी खरीद के लिए लागू किया गया था और फिर खुदरा बाजार में भी लागू कर दिया गया। ठीक उसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी यही रणनीति अपनाई जा सकती है। इससे भारतीय सेलर्स को बदलाव के लिए तैयारी करने और मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने का समय मिल जाएगा।

सरकार क्यों करना चाहती है नियमों में बदलाव

पिछले साल पीसी और लैपटॉप उद्योग ने आयात पर सरकारी नियंत्रण का विरोध किया था। उनका तर्क था कि इससे आपूर्ति कम हो जाएगी और कीमतें बढ़ जाएंगी, जिससे कंज्यूमर्स पर असर पड़ेगा। हालांकि, सरकार का मानना है कि धीरे-धीरे बदलाव लाना ज्यादा फायदेमंद होगा।

admin

Related Posts

ईरान–अमेरिका बातचीत में हल्की प्रगति, शहबाज शरीफ की तारीफों से बढ़ी गर्माहट

नई दिल्ली ईरान और अमेरिका के बीच समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 60 दिनों के लिए युद्धविराम को बढ़ाया…

ग्लेशियरों पर मंडराया खतरा, वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन को बताया कारण

उत्तराखंड उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम से 4 किलोमीटर दूर कंचनगंगा के ऊपर ग्लेशियर टूटने की खबर है। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। हर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी