यूपीआई से सितंबर में हुए 20.64 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन, ट्रांजैक्शन की संख्या 15.04 अरब के पार

नई दिल्ली
 यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन का मूल्य सितंबर में सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 20.64 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान ट्रांजैक्शन की संख्या भी सालाना आधार पर 42 प्रतिशत बढ़कर 15.04 अरब हो गई है। यह जानकारी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से  जारी किए गए डेटा से मिली।

बीते महीने यूपीआई पर प्रतिदिन 50.1 करोड़ लेनदेन हुए थे। अगस्त में यह आंकड़ा 48.3 करोड़ पर था। इस दौरान यूपीआई पर प्रतिदिन औसत 68,800 करोड़ रुपये के मूल्य के लेनदेन हुए। अगस्त में यह आंकड़ा 66,475 करोड़ रुपये पर था। यह लगातार पांचवां महीना है, जब मासिक यूपीआई लेनदेन की वैल्यू 20 लाख करोड़ रुपये रही है।

सितंबर में आधार आधारित पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) से 10 करोड़ के करीब लेनदेन हुए हैं और इनकी वैल्यू 24,143 करोड़ रुपये थी।

इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) के जरिए सितंबर में 5.65 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए हैं। इसमें सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। बीते महीने प्रतिदिन औसत 1.4 करोड़ आईएमपीएस लेनदेन हुए हैं और इनकी प्रतिदिन की औसत वैल्यू 18,841 करोड़ रुपये रही थी।

सितंबर में फास्टैग में 31.8 करोड़ लेनदेन हुए हैं। इसमें 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान फास्टैग में 5,620 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ है और इसमें सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सितंबर के यूपीआई के आंकड़े दिखाते हैं कि देश में डिजिटल लेनदेन में तेजी से वृद्धि हो रही है।

वर्ल्डलाइन इंडिया में इनोवेशन, स्ट्रेटेजी और एनालिटिक्स के प्रमुख, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुनील रोंगला का कहना है कि इन आंकड़ों की सबसे अच्छी बात यह है कि जुलाई से लेकर सितंबर तक यूपीआई लेनदेन की वैल्यू 20.64 लाख करोड़ रुपये के ऊपर बनी हुई है, लेकिन लेनदेन की संख्या 14.44 अरब से बढ़कर 15.04 अरब पर पहुंच गई है, जो दिखाता है कि छोटे लेनदेन के लिए लोग पहले के मुकाबले ज्यादा यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

 

 

  • admin

    Related Posts

    बेंगलुरु में Apple ने लिया महंगा ऑफिस, किराया ₹2.84 करोड़ प्रति माह

    बेंगलुरु  Apple बेंगलुरु में 10 साल के लिए ऑफिस स्पेस लीज पर लेकर भारत में अपना विस्तार कर रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, दिग्गज टेक कंपनी ने 'एम्बेसी जेनिथ' (Embassy…

    Hamdard को मिली सुप्रीम कोर्ट में बड़ी राहत, Rooh Afza को फ्रूट ड्रिंक मानकर 12.5% की बजाय देना होगा 4% VAT

      नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हमदर्द (वक्फ) लैबोरेटरीज के लोकप्रिय ड्रिंक 'रूह अफ़ज़ा' (Rooh Afza) को लेकर बड़ा और अहम फैसला सुनाया. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन