अमेरिका ने नया ‘स्लॉट’ जारी कर भारतीयों को 2.5 लाख वीजा देने की करी तैयार, USPP ने जताई खुशी

वाशिंगटन
अमेरिका में ‘प्रेसिडेंशियल कमीशन फॉर एशियन-अमेरिकन'  ( USPCAA) के एक भारतीय-अमेरिकी सदस्य ने भारत में अमेरिकी दूतावास द्वारा 2.5 लाख नए वीजा आवेदनों पर विचार किए जाने का स्वागत किया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि भारत में अमेरिकी दूतावास ने पर्यटकों, कुशल कामगारों और छात्रों सहित यात्रियों के लिए अतिरिक्त ‘स्लॉट' खोले हैं जिनमें नए वीजा आवेदनों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल में जारी किए गए ‘स्लॉट' भारतीय आवेदकों को समय पर साक्षात्कार देने में मदद करेंगे, जिससे यात्रा को सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘एशियन-अमेरिकन, नेटिव हवाईयन एंड पैसिफिक आइलैंड' (AANHPI ) के लिए राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग के सदस्य अजय भुटोरिया ने सोमवार को कहा, ‘‘यह व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) एएएनएचपीआई आयोग में पहले प्रस्तुत की गई मेरी सिफारिशों में से एक का प्रत्यक्ष परिणाम है।'' उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत में अमेरिकी दूतावास खास तौर पर भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी का आभारी हूं, जिन्होंने वीजा आवेदनों पर कार्रवाई के दौरान आवेदकों के साक्षात्कार के लिए प्रतीक्षा समय को कम करने के संबंध में समर्पित प्रयास किए हैं।

हाल में 2,50,000 (2.5 लाख) अतिरिक्त वीजा आवेदनों पर विचार किए जाने की घोषणा अमेरिका जाने के इच्छुक भारतीय परिवारों एवं छात्रों समेत उन यात्रियों को सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।'' भुटोरिया ने कहा ‘‘ हालांकि यह उपलब्धि व्हाइट हाउस एएएनएचपीआई आयोग को दी गई मेरी सिफारिशों के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती है, लेकिन हमें यह भी मानना ​​होगा कि इस दिशा में अभी और काम किया जाना बाकी है।''  

admin

Related Posts

महिलाओं के अधिकार में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय, 12 सप्ताह का मातृत्व अवकाश और सरकार को आदेश

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में कहा कि तीन महीने और उससे अधिक उम्र के बच्चे को गोद लेने वाली मांओं को मातृत्व अवकाश मिलेगा. साथ…

SC की ऐतिहासिक टिप्पणी: गोद लिए और जन्मे बच्चे समान, 3 महीने का नियम समाप्त

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (17 मार्च) को एक अहम फैसला सुनाते हुए व्यवस्था दी है कि किसी महिला के गर्भ (कोख) से पैदा हुए बच्चे और गोद लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान