कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, अब मांगी माफ़ी, मानहानि का मुकदमा लेंगे वापस

नई दिल्ली
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पर झूठे आरोप लगाने के मामले में कांग्रेस नेताओं ने माफी मांग ली है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं द्वारा माफी मांगे जाने के बाद अब पूर्व सीएम मानहानि का मुकदमा वापस लेंगे। दरअसल, कांग्रेस के तीन विधायकों सीजे चावड़ा, शैलेश परमार और सुखराम राठवा समेत चार लोगों ने कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी है। रूपाणी के खिलाफ आरोप लगाने वाले विधायकों में शामिल सीजे चावड़ा अब भाजपा के सदस्य हैं।

विधायकों द्वारा माफी मांगे के बाद कोर्ट ने माना है कि कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए बयान राजनीति से प्रेरित थे और उनका कोई आधार नहीं था। विजय रूपाणी के वकील अंश भारद्वाज ने बताया कि अब से दो-तीन साल पहले कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी। उन्होंने रूपाणी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इस मामले में उन्होंने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करते हुए माफी मांगने की मांग की थी।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस नेताओं द्वारा आरोपों को लेकर जब माफी नहीं मांगी गई, तो विजय रूपाणी की शिकायत पर गांधीनगर कोर्ट में इसकी सुनवाई शुरू हुई। सभी पक्षों के बयान दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेताओं को कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया। इसके बाद उन्हें लिखित तौर पर माफी मांगी और कहा कि उन्होंने जो आरोप रूपाणी पर लगाए थे, वह बिना किसी सबूत के लगाए गए थे।"

बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने रूपाणी पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप लगाया था। इसके बाद विजय रूपाणी ने मार्च 2022 में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। कांग्रेस नेताओं द्वारा अपनी गलती स्वीकार करने के बाद विजय रूपाणी ने मामला वापस लेने पर सहमति जताई है।

रूपाणी के वकील ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा माफी मांगने के बाद अब मानहानि के मुकदमे को वापस लेने के लिए विजय रूपाणी की ओर से कोर्ट में आवेदन द‍िया गया है।

admin

Related Posts

SC की ऐतिहासिक टिप्पणी: गोद लिए और जन्मे बच्चे समान, 3 महीने का नियम समाप्त

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (17 मार्च) को एक अहम फैसला सुनाते हुए व्यवस्था दी है कि किसी महिला के गर्भ (कोख) से पैदा हुए बच्चे और गोद लिए…

हरदीप पुरी की बेटी से जुड़ी गलत जानकारी पर दिल्ली HC का आदेश, रोक लगाई

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की बेटी हिमायनी पुरी को चाइल्ड सेक्स ऑफेंडर जेफरी एपस्टीन से जोड़कर बदनाम करने वाले कंटेंट को ब्लॉक करने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह