बंगाल में गूंजा ‘कश्मीर मांगे आजादी’ का नारा, भारत विरोधी नारे लगाए जाने के बाद ऐक्शन में गृह मंत्रालय हरकत

कोलकाता
रविवार को कोलकाता के जादवपुर इलाके में आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान भारत विरोधी नारे भी गूंजे। निकाले गए एक विरोध मार्च के दौरान ‘कश्मीर मांगे आजादी’ का नारा सुनाई दिया। इस सिलसिले में पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि भारत विरोधी नारे लगाए जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय हरकत में आ गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तुरंत इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को जांच के आदेश दिए। सोमवार को इस मामले पर शुरुआती रिपोर्ट दिल्ली भेजी गई है, जिसमें विरोध प्रदर्शन के आयोजकों की पहचान, नारे लगाने वाले व्यक्तियों का संबंध और इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश को लेकर तथ्य शामिल किए गए हैं।

इस विरोध मार्च का आयोजन आरजी कर हॉस्पिटल की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए किया गया था। अलग-अलग बैनरों के तहत प्रोटेस्ट कर रहे थे लेकिन अचानक से 'कश्मीर मांगे आजादी' जैसे नारे गूंजने लगे। इन नारों के चलते कोलकाता पुलिस ने पाटुली थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में 15-20 लोगों को चिह्नित कर उनकी फोटो और विस्तृत जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई है। इन लोगों में कुछ जादवपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र भी शामिल हैं, जिन पर पहले भी पश्चिम बंगाल में देशविरोधी आंदोलनों में शामिल होने के आरोप लगे हैं।

गृह मंत्रालय को आशंका है कि इस नारे के पीछे किसी बड़ी साजिश का हाथ हो सकता है। क्योंकि कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए के हटने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं और ऐसे में देश के एक सुदूर हिस्से से इस प्रकार के नारे लगने को लेकर सरकार गंभीर है। जांच के तहत यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इन नारों का संबंध कश्मीर में किसी संगठन से है, जो कि केंद्र के लिए चिंता का विषय बन चुका है। इसके अलावा, हाल ही में बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से केंद्र पश्चिम बंगाल पर विशेष नजर बनाए हुए है। ऐसे में केंद्र सरकार किसी भी देशविरोधी तत्व को बंगाल में उभरने का मौका देने के मूड में नहीं है।

admin

Related Posts

सिंथन टॉप पर बर्फबारी में फंसे 200+ पर्यटकों को सेना और पुलिस ने किया सुरक्षित बचाव

श्रीनगर  दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित सिंथन टॉप पर भारी बर्फबारी के बीच फंसे 200 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस…

खाड़ी देशों को यूक्रेन का प्रशिक्षण, ईरान के हथियारों से निपटने के लिए होगी तैयारियां

कीव  ईरान युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने खाड़ी देशों और अमेरिका को मदद भेजने की पेशकश की, लेकिन बदले में उन्होंने वित्तीय मदद और तकनीक की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा