आज से शुरू होगा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 1,680 से ज्यादा इच्छुक उम्मीदवारों का साक्षात्कार

मुंबई
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के उपाध्यक्ष नाना गावंडे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 1,680 से ज्यादा इच्छुक उम्मीदवारों का साक्षात्कार पार्टी की सभी जिला इकाइयों में मंगलवार से शुरू होगा। गावड़े ने एक प्रेस बयान में कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को टिकट चाहने वालों के साक्षात्कार की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वे अपने निर्दिष्ट जिलों का दौरा करेंगे, साक्षात्कार लेंगे और एमपीसीसी को रिपोर्ट सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि एमपीसीसी ने विधानसभा चुनाव के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे और उसे 1,688 आवेदन प्राप्त हुए।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला के मार्गदर्शन में और प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की सहमति से वरिष्ठ नेताओं को साक्षात्कार लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, नसीम खान, सांसद चंद्रकांत हंडोरे, सांसद प्रणीति शिंदे,मुजफ्फर हुसैन, विधायक कुणाल पाटिल, बंटी पाटिल, अमित देशमुख, डॉ. नितिन राउत, यशोमति ठाकुर और विश्वजीत कदम आदि शामिल हैं।

गावंडे ने कहा कि ये नेता इच्छुक उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेने के लिए 01 से 08 अक्टूबर तक अपने निर्दिष्ट जिलों का दौरा करेंगे और 10 अक्टूबर तक एमपीसीसी को गोपनीय रिपोर्ट सौंपेंगे।

admin

Related Posts

अवैध धर्मांतरण से हुई शादी में जन्मे बच्चे का धर्म तय करने के लिए सरकार ला रही है नया कानून

मुंबई  महाराष्ट्र विधानसभा में  'धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026' पेश किया गया। राज्य में अवैध और सामूहिक धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए लाए गए इस प्रस्तावित कानून में…

2031-32 तक डेटा सेंटरों के लिए 13.56 गीगावॉट बिजली की जरूरत, AI और डिजिटल सेवाओं से मांग में 800% वृद्धि

नई दिल्ली देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे