इस बार सगे रिश्ते पर भारी पड़ी राजनीति, चुनाव लड़ रहे समधी-समधन, नहीं कर सकते एक-दूसरे का प्रचार

चंडीगढ़
15वीं  हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के लिए आगामी  शनिवार  5 अक्टूबर को प्रदेश की  सभी 90 वि.स. सीटों  पर निर्धारित मतदान में  भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों से प्रदेश के कई मौजूदा  सांसदों के पुत्र-पुत्री-पत्नी  और यहाँ तक कि एक-एक सांसद के  माता अथवा  पिता भी विधानसभा  चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं  एक वर्तमान राज्यसभा सांसद स्वयं भी  विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं. गुडगाँव सीट से  भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह की पुत्री महेंद्रगढ़ जिले की अटेली वि.स. सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं. इसी प्रकार कुछ   माह पूर्व   कांग्रेस छोड़ भाजपा से शामिल हुई एवं गत अगस्त में  हरियाणा से  राज्यसभा में निर्वाचित हुई किरण चौधरी की पुत्री श्रुति चौधरी भिवानी जिले की तोशाम सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं. वहीं वर्तमान में हरियाणा से भाजपा के  राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार स्वयं पानीपत जिले की इसराना सीट से भाजपा से  चुनाव लड़ रहे हैं.

वहीं कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा  सांसद नवीन जिंदल की माता और प्रदेश की पूर्व मंत्री और दो बार विधायक रही  सावित्री जिंदल भाजपा से टिकट न मिलने कारण हिसार वि.सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में है.  वहीं अगर कांग्रेस की बात  की जाए, तो रोहतक लोकसभा सीट से पार्टी   सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के पिता और  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा रोहतक जिले की गढ़ी-संपला किलोई वि.स. सीट से, अम्बाला लोकसभा से कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी की पत्नी पूजा चौधरी अम्बाला जिले की मुलाना (आरक्षित)  सीट से और हिसार लोकसभा   से कांग्रेस सांसद  जय प्रकाश के पुत्र विकास सहारण कैथल  जिले की कलायत  सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं

 इसी बीच एक रोचक मामला दो ऐसे नजदीकी सगे संबंधियों का भी है जो इस बार के हरियाणा  विधानसभा चुनाव में  अलग अलग राजनीतिक दल से चुनावी मैदान में हैं. पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट और चुनावी विश्लेषक  हेमंत कुमार, जो अम्बाला शहर विधानसभा हलके में रजिस्टर्ड  मतदाता भी हैं, ने बताया कि अम्बाला नगर निगम की मौजूदा मेयर शक्ति रानी शर्मा, जो  दिसम्बर,2020 में हरियाणा जनचेतना पार्टी – हजपा (वी) के टिकट और चुनाव-चिन्ह (गैस सिलेंडर)  पर चुनाव लड़कर अम्बाला मेयर के पद पर सीधी निर्वाचित हुई थी,  गत  माह 1 सितम्बर को  भाजपा में शामिल हो गई थी  जिसके कुछ दिन बाद ही उन्हें पंचकूला जिले की  कालका विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार घोषित कर दिया गया. हालांकि रोचक बात यह है कि उनके पति एवं हजपा (वी) सुप्रीमो विनोद शर्मा ने अपनी पार्टी का आज तक  भाजपा में  विलय नहीं किया है. अत: एक प्रकार से कहा जा  सकता है कि अम्बाला न.नि. मेयर शक्ति रानी ने हजपा(वी) से भाजपा में अकेले ही  दल-बदल किया है. आज भी हजपा(व़ी) हरियाणा में गैर-मान्यता प्राप्त रजिस्टर्ड राजनीतिक दल है हालांकि मौजूदा विधानसभा चुनाव में हजपा(वी) ने अपना कोई उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं उतारा है.

बहरहाल, हेमंत ने आगे  बताया कि   दस वर्ष पूर्व 2014 में  13वीं हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ माह पूर्व विनोद  शर्मा, जो अम्बाला शहर वि.स. सीट से लगातार दो बार कांग्रेस से विधायक रहे और इस दौरान वह  भूपेंद्र हुड्डा सरकार में डेढ़ वर्ष तक कैबिनेट मंत्री भी रहे, ने   कांग्रेस छोड़कर अगस्त, 2014  में हजपा(वी) नाम से अलग राजनीतिक पार्टी बनाई थी. अक्टूबर, 2014 में विनोद की पत्नी  शक्ति रानी शर्मा ने हजपा(वी) के टिकट पर भी  कालका वि.स. सीट से ही चुनाव लड़ा था परन्तु उन्हें तब केवल साढ़े सात हज़ार  वोट जो  6.15 फीसद बनते  थे प्राप्त हुए  जिससे उनकी ज़मानत राशि जब्त हो गई थी.   वहीं  शक्ति रानी के छोटे सुपुत्र कार्तिकेय (कार्तिक) शर्मा, वर्तमान में हरियाणा से राज्यसभा में निर्दलीय तौर पर निर्वाचित सांसद हैं, जो  सवा दो वर्ष पूर्व जून, 2022 में प्रदेश में तत्कालीन भाजपा-जजपा के विधायकों के समर्थन से राज्यसभा में निर्वाचित हुए थे.

बहरहाल, हेमंत ने बताया कि बहुत कम लोगों को  यह जानकारी होगी कि मौजूदा विधानसभा चुनावो में सोनीपत जिले की गन्नौर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा रिश्ते में कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्तिरानी शर्मा  के समधी हैं. कुलदीप की सुपुत्री ऐश्वर्या पंडित का विवाह विनोद शर्मा और शक्ति रानी शर्मा के छोटे सुपुत्र और  निर्दलीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा से हो रखा है. कुलदीप शर्मा 12वी और 13वी हरियाणा  विधानसभा में लगातार दो बार गन्नौर सीट से ही  कांग्रेस पार्टी के विधायक निर्वाचित हुए थे  एवं इसी बीच वह 12वी. लोकसभा के दौरान साढ़े तीन वर्ष तक हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) भी रहे  थे 

  • admin

    Related Posts

    बजट आने से पहले डिंपल यादव का सवालों का बाण, पूछा– जनता से किए वादों का क्या हुआ?

    नई दिल्ली संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है। समाजवादी…

    UGC विवाद पर SC की मुहर, BJP खुश; कहा– सच सामने आया, विपक्ष बेनकाब

    नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    प्लेऑफ की जंग तेज: मुंबई–गुजरात भिड़ंत में हारने वाली टीम पर लटक सकती है बाहर होने की तलवार

    • By admin
    • January 29, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ की जंग तेज: मुंबई–गुजरात भिड़ंत में हारने वाली टीम पर लटक सकती है बाहर होने की तलवार

    किसे मिला दिग्गजों में स्थान? रवि शास्त्री की टॉप-5 लिस्ट से रोहित शर्मा गायब

    • By admin
    • January 29, 2026
    • 2 views
    किसे मिला दिग्गजों में स्थान? रवि शास्त्री की टॉप-5 लिस्ट से रोहित शर्मा गायब

    क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! T20 वर्ल्ड कप से पहले कोलंबो स्टेडियम हुआ अपग्रेड, पुरानी कमी खत्म

    • By admin
    • January 29, 2026
    • 1 views
    क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! T20 वर्ल्ड कप से पहले कोलंबो स्टेडियम हुआ अपग्रेड, पुरानी कमी खत्म

    ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम में बदलाव, सोफी मोलिनेक्स नई कप्तान, भारत के खिलाफ पहले मैच से जिम्मेदारी

    • By admin
    • January 29, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम में बदलाव, सोफी मोलिनेक्स नई कप्तान, भारत के खिलाफ पहले मैच से जिम्मेदारी

    ऑस्ट्रेलियन ओपन: एरिना सबालेंका ने फाइनल में बनाई जगह, स्वितोलिना को मात

    • By admin
    • January 29, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: एरिना सबालेंका ने फाइनल में बनाई जगह, स्वितोलिना को मात

    T20 में भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड: 40 मैचों में टीम ऑलआउट केवल 4 बार

    • By admin
    • January 29, 2026
    • 0 views
    T20 में भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड: 40 मैचों में टीम ऑलआउट केवल 4 बार