गाड़ी के शीशे तोड़े, राजस्थान-नागौर में आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस से मारपीट

नागौर.

जिले के डीडवाना में मारोठ थाने इलाके के एक आरोपी को पकड़ने आई पुलिस को आरोपी के परिजनों ने बंधक बनाकर और उनकी निजी गाड़ी पर पथराव और तोड़-फोड़ की। डीडवाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंधक पुलिसकर्मियों को छुड़ाया और 5 लोगों को गिरफ्तार किया।

दरअसल मारोठ थाना पुलिस दौलतपुरा के पास मालियो की ढाणी में सिविल ड्रेस और निजी गाड़ी लेकर पॉक्सो के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची। जब पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची तो परिजनों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर दी और निजी गाड़ी पर भी तोड़फोड़ कर दी। घटना में पुलिसकर्मी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। सूचना मिलते ही डीडवाना थाना पुलिस भी जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई और मौका स्थल से 4 लोगों को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिसकर्मियों से मारपीट करने और उन्हें बंधक बनाने को लेकर आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।

admin

Related Posts

भरोसे पर वार: अनु डाकपाल ने 5 लाख का किया गबन, पुलिस जांच जारी

बांसवाड़ा बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ कस्बे के उप डाकघर में नियुक्त रहे एक अनु डाकपाल ने 5 लाख रुपए की सरकारी राशि का गबन कर लिया। विभागीय पत्रावलियों के मिलान के…

कोर्ट के आदेश से हड़कंप: 9,500 मकान होंगे ध्वस्त, बिजली-पानी कनेक्शन भी कटेंगे

जोधपुर. शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली वनभूमि के अलग-अलग सात वनखंडों में 9,526 से अधिक अतिक्रमण हटाने को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका के तहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार