फिल्म देवरा देखते हुए जूनियर एनटीआर के फैन मौत

मुंबई

इन दिनों सिनेमाघरों में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' चल रही है। खबर है कि जूनियर एनटीआर के एक फैन का निधन इसी फिल्म को देखने के दौरान थिएटर के अंदर ही हो गया। मस्तान वली नाम का ये फैन आंध्र प्रदेश के कडप्पा शहर के एक थिएटर में फिल्म देखने पहुंचा था, जब ये हादसा हो गया।

जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर ये फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी, जिसे लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह है। खबर है कि जूनियर एनटीआर का डाय हार्ड फैन मस्तान वली को भी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार था और वह देवरा की पहली स्क्रीनिंग पर पहुंच गए। तब तक किसी को नहीं पता था कि ये उनके चेहरे की आखिरी खुशी साबित होनेवाली है।

स्क्रीनिंग के दौरान फैन को दिल का दौरा पड़ा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्क्रीनिंग के दौरान इस फैन को दिल का दौरा पड़ा और वह गिर पड़ा और उनका निधन हो गया। इस घटना ने वहां मौजूद दर्शकों में अफरातफरी मचा दी और और उसका परिवार अब गहरे सदमे में है।

उनके अचानक गिरने से अन्य दर्शक चौंक गए
कहा जा रहा है कि जब ये घटना घटी, तब वह अपने पसंदीदा एक्टर की इस फिल्म का जश्न मना रहे थे और फिल्म का आनंद ले रहे थे। वहां मौजूद
प्रत्यक्षदर्शियों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्तान वली फिल्म के बीच में ही बेहोश हो गए। उनके अचानक गिरने से अन्य दर्शक चौंक गए और उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े।

उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया
इस घटना के तुरंत बाद उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का असली कारण दिल का दौरा बताया गया।

सिनेमा घरों में ये फिल्म अब तक अच्छी कमाई
इस घटना ने सारे फैन्स को शोक में डाल दिया है और वहीं फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघरों में स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सवाल पैदा कर रही हैं। सिनेमा घरों में ये फिल्म अब तक अच्छी कमाई कर ली है। फिल्म ने 82.5 करोड़ के साथ ओपनिंग की, जिसमें तेलुगू, हिन्दी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा के कलेक्शन शामिल हैं। वहीं चौथे दिन सोमवार को इसने 12.75 करोड़ की कुल कमाई देसी बॉक्स ऑफिस पर की है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक 173.35 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

  • admin

    Related Posts

    ट्रेलर आउट: ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान के साथ तीन हीरोइनें, 15 मई को रिलीज

    आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिंग वापस लेकर थिएटर्स में जल्द आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' आने वाली है, जिसका बीते दिन ट्रेलर रिलीज किया…

    कपिल शर्मा के कैफे के बाहर गोलियां, बिश्नोई गैंग बोला—हम जिम्मेदार, दी खुली धमकी

    कनाडा बीते 2 मई को कनाडा में कपिल शर्मा के मशहूर 'कैप्स कैफे' के बगल वाले रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

    SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

    पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

    मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह