सौर ऊर्जा अपनाने में राजनांदगांव अव्वल, PM सूर्य घर योजना में टॉप-5 जिलों में शामिल

राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 के सफल क्रियान्वयन।कलेक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में सोलर पैनल स्थापना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राजनांदगांव ने छत्तीसगढ़ के शीर्ष पांच जिलों में अपनी जगह बना ली है।

3 हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल
जिले में अब तक 3,118 घरों में सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। इससे 3,000 से अधिक परिवारों को बिजली बिल में बड़ी राहत मिलने लगी है और कई उपभोक्ता शून्य बिजली बिल की दिशा में बढ़ रहे हैं।

योजना के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 6,532 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 6,135 हितग्राहियों के लिए वेंडर चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

रोजाना लग रहे नए सोलर सिस्टम
जिला प्रशासन के अनुसार योजना की प्रतिदिन निगरानी की जा रही है। वर्तमान में औसतन 40 नए आवेदन रोज मिल रहे हैं, जबकि प्रतिदिन करीब 23 घरों में सोलर पैनल स्थापित किए जा रहे हैं।

अब तक 2,174 लाभार्थियों के बैंक खातों में सब्सिडी राशि भी जारी की जा चुकी है, जिससे लोगों को आर्थिक सहायता मिल रही है।

साल के अंत तक 10 हजार घरों का लक्ष्य
जिला प्रशासन ने वर्ष 2026 के अंत तक 10,000 घरों में सोलर पैनल स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अधिकारियों का मानना है कि वर्तमान प्रगति को देखते हुए यह लक्ष्य निर्धारित समय से पहले भी पूरा किया जा सकता है।

प्रशासन का कहना है कि सोलर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से न केवल लोगों का बिजली खर्च कम होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

admin

Related Posts

कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता परखने नोडल अधिकारी पहुंचेंगे मौके पर

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के सभी 194 नगरीय निकायों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) सहित पांच…

प्रदूषण नियंत्रण के लिए ऑनलाइन निगरानी, फ्लाई ऐश एवं खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन में किए गए महत्वपूर्ण सुधार

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त, आवास एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया में बदलाव के संकेत: सुदर्शन IN, नए खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया में बदलाव के संकेत: सुदर्शन IN, नए खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

हॉकी एशिया कप में भारत का जलवा: पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में एंट्री, अब जापान से होगी टक्कर

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 1 views
हॉकी एशिया कप में भारत का जलवा: पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में एंट्री, अब जापान से होगी टक्कर

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर दिखेगा वैभव का जलवा? टी20 टीम में चयन की चर्चा तेज

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 1 views
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर दिखेगा वैभव का जलवा? टी20 टीम में चयन की चर्चा तेज

क्रिकेट को कहा अलविदा: 32 वर्षीय केएस भरत ने भावुक संदेश के साथ लिया संन्यास

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 3 views
क्रिकेट को कहा अलविदा: 32 वर्षीय केएस भरत ने भावुक संदेश के साथ लिया संन्यास

BCCI का बड़ा फैसला: टी-20 टीम के नए कप्तान बने श्रेयस अय्यर, सूर्या से छीनी जिम्मेदारी

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 1 views
BCCI का बड़ा फैसला: टी-20 टीम के नए कप्तान बने श्रेयस अय्यर, सूर्या से छीनी जिम्मेदारी

एशियन गेम्स चयन विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, विनेश फोगाट मामले में WFI को मिला करारा जवाब

  • By admin
  • June 4, 2026
  • 2 views
एशियन गेम्स चयन विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, विनेश फोगाट मामले में WFI को मिला करारा जवाब