योगी सरकार दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी: सांसद डॉ. राजकुमार

मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली मदद, पीड़ित परिवार को मिला संबल

बागपत के हिलवाड़ी गांव पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारी, सौंपा 5 लाख रुपये का चेक

योगी सरकार दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी: सांसद डॉ. राजकुमार

लखनऊ
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र स्थित हिलवाड़ी गांव में मृतक चंद्रपाल के पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। रविवार को सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, राज्य मंत्री केपी मलिक अधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर चंद्रपाल के परिजनों से मुलाकात की और सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।

योगी सरकार दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी: डॉ. राजकुमार

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 5 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक पीड़ित परिजनों को सौंपा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवार को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आरोपी बबलू और रविंद्र को भेजा जा चुका जेल

दरअसल, हिलवाड़ी गांव निवासी इलेक्ट्रिशियन चंद्रपाल की हत्या की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं बागपत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के आरोपी बबलू और रविंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

admin

Related Posts

पाकिस्तान से आए शरणार्थी परिवारों को बड़ी राहत, योगी सरकार आज सौंपेगी जमीन का मालिकाना हक

 बिजनौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिजनौर के आलमपुर गौंरी, अफजलगढ़, धामपुर में एक बड़े कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान से विस्थापित 1645 परिवारों को जमीन के मालिकाना हक का प्रमाण…

योगी सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य, पोषण, महिला सशक्तीकरण मानकों में सुधार

एनएफएचएस-6 की ताजा रिपोर्ट में यूपी की बड़ी छलांग: 8 साल में बदली सामाजिक विकास की तस्वीर बिजली, स्वास्थ्य बीमा, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और महिला बैंक खातों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 0 views
IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना