पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

 हांगकांग
 एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत की 19 वर्षीय पूजा सिंह ने ऊंची कूद में न सिर्फ स्वर्ण पदक जीता, बल्कि 14 वर्ष से चले आ रहे इस स्पर्धा के सीनियर नेशनल रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

पूजा ने 1.93 मीटर की छलांग लगाते हुए सहाना कुमारी के 2012 में बनाए गए 1.92 मीटर के सीनियर नेशनल रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। प्रतियोगिता से पहले पूजा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1.90 मीटर था। इसलिए पूजा का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाना कोई हैरानी की बात नहीं थी।

पिछले साल भी दिखाया कमाल
पिछले साल दक्षिण कोरिया में हुई एशियाई चैंपियनशिप में भी पूजा ने 1.89 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि पूजा ने हाल में रांची में हुए फेडरेशन कप में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन अब इस छलांग से उन्होंने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तय किए गए 1.92 मीटर के क्वालिफाइंग मार्क को पार कर लिया है।

संघर्षों का किया सामना
हरियाणा के फतेहाबाद के एक गांव में राजमिस्त्री की बेटी पूजा को अपने करियर की शुरुआत में आर्थिक तंगी के चलते गांव के खेतों में बांस के डंडों और भूसे की बोरियों की मदद से अभ्यास करना पड़ा था। दो दिनों की प्रतियोगिताओं में भारत अब तक चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीत चुका है। नितिन गुप्ता ने पुरुषों की 5000 मीटर की पैदल दौड़ और अमानत कंबोज ने महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता पदक।

admin

Related Posts

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

नई दिल्ली ऋषभ पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ भविष्य अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है. कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद ऐसा माना जा रहा…

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

नई दिल्ली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 2026 एशियन गेम्स के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 4 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला