छात्रों के लिए जरूरी खबर! NTA ने NEET UG फीस रिफंड का दिया एक और मौका

 नई दिल्ली

देश भर में 3 मई को आयोजित हुई नीट (NEET-UG 2026) परीक्षा में हुई भारी गड़बड़ियों और विवादों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पीड़ित अभ्यर्थियों को एक बड़ी और जरूरी राहत दी है. एनटीए ने नीट परीक्षा फीस रिफंड (Fee Refund) के लिए बैंक खातों की डिटेल्स सबमिट करने की आखिरी तारीख को एक महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है।

ऐसे में जिन छात्रों ने तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से अब तक अपने बैंक खाते की जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं की थी, वे अब 22 जून 2026 की रात 11:50 बजे तक इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं. पहले इस काम के लिए अंतिम तारीख 27 मई तय की गई थी।

अब तक 13 लाख छात्रों ने किया आवेदन
एनटीए द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, फीस वापसी की इस प्रणाली के तहत अब तक करीब 13 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाकर अपने बैंक खातों की जानकारी को अपडेट कर दिया है. इसके बावजूद एक बहुत बड़ी संख्या में ऐसे छात्र अभी भी बाकी हैं, जो किसी कारणवश अपना डेटा सबमिट नहीं कर पाए थे. इसी बड़े अंतर को देखते हुए एजेंसी ने इस पूरी विंडो को करीब एक महीने तक और खुला रखने का फैसला किया है, ताकि कोई भी पात्र छात्र अपनी फीस वापस पाने से वंचित न रह जाए।

गलती की तो नहीं मिलेगा सुधरने का मौका, जांचें डिटेल्स
एनटीए ने अपने सार्वजनिक नोटिस में छात्रों को एक सख्त और साफ चेतावनी भी जारी की है. एजेंसी के मुताबिक, एक बार बैंक खाते की जानकारी सबमिट होने के बाद उसे पूरी तरह से 'अंतिम' (Final) मान लिया जाएगा. इसमें सुधार या किसी भी प्रकार के बदलाव की कोई दूसरी प्रक्रिया उपलब्ध नहीं होगी. इसलिए छात्र फॉर्म सबमिट करने से पहले अपने अकाउंट नंबर और आईएफएससी (IFSC) कोड को बहुत ध्यान से जांच लें. एनटीए ने यह भी सुझाव दिया है कि सटीकता सुनिश्चित करने के लिए छात्र पोर्टल पर अपने कैंसिल्ड चेक (Cancelled Cheque) की कॉपी भी अपलोड कर सकते हैं।

आखिरी वक्त का न करें इंतजार, रेंग सकता है सर्वर
गौरतलब है कि परीक्षा के आयोजन के बाद खड़े हुए देशव्यापी विवादों के परिणाम स्वरूप यह फीस रिफंड किया जा रहा है. एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे 22 जून की डेडलाइन के आखिरी पलों का इंतजार बिल्कुल न करें, क्योंकि अंतिम दिनों में भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर मुख्य पोर्टल क्रैश या धीमा हो जाता है. ऐसे में किसी भी अनहोनी से बचने के लिए छात्र इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर लें।

admin

Related Posts

UPSC प्रीलिम्स के बाद पहली बार तुरंत जारी होगी आंसर की, पारदर्शिता बढ़ाने का फैसला

देशभर में आयोजित हुई संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में करीब 8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए. ऐसे में इस प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और आसान बनाने…

नौसेना में अफसर बनने के मौके: NDA, CDS और BTech एंट्री की पूरी जानकारी

 भारतीय नौसेना (Indian Navy) में एक ऑफिसर बनना सिर्फ एक सरकारी नौकरी पाना नहीं है, बल्कि यह देश सेवा और एक एडवेंचरस लाइफस्टाइल जीने का शानदार मौका है. समंदर की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 1 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत