CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

चेन्नई 
IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के मौजूदा सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में बड़े बदलावों की चर्चा तेज हो गई है. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के एक बयान ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है. अश्विन ने इशारों-इशारों में ऐसा संकेत दिया है, जिसके बाद फैन्स अब महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच मानने लगे हैं। 

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम 14 मैचों में सिर्फ 6 जीत हासिल कर पाई और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. लगातार हार और कमजोर प्रदर्शन के बाद अब सबसे ज्यादा सवाल हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर उठ रहे हैं. हाल ही में फ्लेमिंग ने भी अपने भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने साफ कहा था कि क्रिकेट में कोच का भविष्य हमेशा रिजल्ट तय करते हैं और आगे क्या होगा, इसका फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा। 

इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक फैन ने मजाक करते हुए लिखा कि अगर सीएसके नया कोच ढूंढ रही है, तो अश्विन को यह जिम्मेदारी नहीं देनी चाहिए क्योंकि वह मैच से पहले ही अपने यूट्यूब चैनल पर प्लेइंग इलेवन बता देंगे.  अश्विन ने भी अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, 'मैं पूरी तरह सहमत हूं. मैं प्लेइंग इलेवन ही नहीं, बल्कि विपक्षी टीम को हमारी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की पूरी प्लानिंग भी बता दूंगा। 

रविचंद्रन अश्विन ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसा करने पर एंटी करप्शन यूनिट उन्हें पकड़ लेगी और इससे उनकी खुद की असफलता भी तय हो जाएगी. लेकिन इसके बाद अश्विन ने जो लिखा, उसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी. उन्होंने कहा, 'जब MSD (महेंद्र सिंह धोनी) हैं, तो फिर किसी और को ढूंढने की जरूरत ही क्या है?' बस फिर क्या था… सोशल मीडिया पर फैन्स ने तुरंत चर्चा शुरू कर दी कि क्या भविष्य में एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच बन सकते हैं?

एमएस धोनी आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए. शुरुआत में वह पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे थे और वापसी की तैयारी के दौरान अंगूठे की चोट ने उन्हें पूरे सीजन से दूर कर दिया. हालांकि मैदान से बाहर रहने के बावजूद वह टीम सेटअप का अहम हिस्सा बने रहे। 

एमएस धोनी को क्रिकेट का सबसे बड़ा मास्टरमाइंड माना जाता है. मैच की स्थिति को पढ़ने की क्षमता, दबाव में शांत रहना और बड़े फैसले लेने की कला उन्हें एक आदर्श कोच बनाती है. सीएसके की संस्कृति, टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के साथ उनका रिश्ता भी बेहद मजबूत है। 

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी